दिन का तापमान सामान्य से 4 तो रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस  रहा अधिक

Day temperature is 4 degrees above normal, night temperature is 3 degrees Celsius.
दिन का तापमान सामान्य से 4 तो रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस  रहा अधिक
दिन का तापमान सामान्य से 4 तो रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस  रहा अधिक

डिजिटल डेस्क जबलपुर । इन दिनों दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोत्तरी जारी है। इससे गर्मी का अहसास बना हुआ है। घरों के भीतर गर्म कपड़ों की आवश्यकता न के बराबर हो रही है, अलबत्ता  पंखे चलने शुरू हो गए हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया व न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ये भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। आद्र्रता का प्रतिशत 76 रहा। इस दौरान दक्षिणी हवाएँ 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। वहीं गत वर्ष आज के दिन का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 
20 नवंबर के बाद आएगा बदलाव- मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी तीन से चार दिनों तक मौसम के यही रंग देखने को मिलेंगे। 20 नवंबर के बाद अचानक से ठंड बढ़ेगी। 

Created On :   16 Nov 2020 9:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story