नागपुर से आया शव, प्रशासन बेखबर - अंतिम संस्कार के बाद परिजनों को किया होम क्वारेंटाइन, विधायक भी शामिल

Dead body from Nagpur, administration oblivious - Quarantine to families after funeral, MLA included
 नागपुर से आया शव, प्रशासन बेखबर - अंतिम संस्कार के बाद परिजनों को किया होम क्वारेंटाइन, विधायक भी शामिल
 नागपुर से आया शव, प्रशासन बेखबर - अंतिम संस्कार के बाद परिजनों को किया होम क्वारेंटाइन, विधायक भी शामिल

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/सौंसर। सौंसर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बेरडी सरपंच दिलीप गुर्वे की माताजी का बुधवार की रात नागपुर में निधन हो गया। रेड जोन में शामिल नागपुर से कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते प्रदेश की सीमा पर सख्त पहरे के बाद भी गुरुवार की सुबह महिला का शव बेरडी पहुंच गया। इसकी सूचना प्रशासन को नहीं दी गई। अंतिम यात्रा में परिजन सहित कुल 30 लोग शामिल हुए, इसमें विधायक विजय चौरे भी शामिल हैं। सूचना छिपाने और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सरपंच के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया तो वहीं सभी लोगों को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया।  
ग्राम बेरडी के सरपंच दिलीप गुर्वे की माता विठाबाई तुलसीराम गुर्वे 72 वर्ष का बुधवार की रात नागपुर के एक अस्पताल में निधन हुआ। परिजनों के अनुसार उन्हें पीलिया हुआ था। गुुरुवार को स्थानीय मोक्षधाम में अंतिम संस्कार में लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी सरपंच के निवास पर पहुंचे। यहां अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की सूची तैयार की। संबंधित परिवारों के गांवों में जाकर उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन किया गया। इसके अलावा गांव में शासकीय वाहन के माध्यम से एनाउंसमेंट भी किया जा रहा है कि जो लोग इस अंतिम संस्कार में शामिल हुए या मृतक के परिजनों तक पहुंचे ऐसे लोग भी होम क्वारेंटाइन में रहें।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
नागपुर से बेरडी तक पहुंचने के लिए पांच थानों की सीमा पार करनी होती है। इसमें महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर तैनात दोनों प्रदेश की टीम तैनात हैं। बार्डर के बाद लोधीखेड़ा थाना और सौंसर थाना के चैक पाइंट हैं। नागपुर से बिना रोक टोक बेरडी तक शव पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
इनका कहना है
मेरी माताजी का निधन सामान्य बीमारी से हुआ था, इसलिए मंैने प्रशासन को सूचना नहीं दी। अंतिम संस्कार में मैंने भीड़ नहीं जुटाई।
दिलीप गुर्वे, सरपंच बेरडी
 एक जनप्रतिनिधि होने के नाते लॉकडाउन के नियमों का पालन कर संबंधित परिवार के यहां गया था। मैं स्वविवेक से होम क्वारेंटाइन हो गया हूं।
-विजय चौरे, विधायक सौसर
सरपंच की मां की मृत्यु सामान्य बीमारी से हुई है चूंकि शव नागपुर से आया था इसलिए एहतियात के तौर पर परिवार के अलावा अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को होम क्वारेंटाइन किया है।
-ओमप्रकाश सनोडिया एसडीएम सौसर
 

Created On :   8 May 2020 3:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story