खून से सना मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Dead body of a youth found stained with blood, sensation spread in the area
खून से सना मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
खून से सना मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/परासिया। उमरेठ थाना क्षेत्र के ग्राम जेदेही के एक युवक का शव रक्तरंजित हालत में शनिवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर एक गड्ढे में मिला। शव मिलने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक के सिर व गर्दन में धारदार हथियार के गहरे घाव मिले है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह मोरडोंगरी से लगे ग्राम जेदेही निवासी 35 वर्षीय विजय पिता हीरामन कुमरे का शव गांव से लगे गड्ढे में मिला। विजय के सिर व गर्दन समेत शरीर के अन्य हिस्सों में धारदार हथियार के गहरे घाव है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके में है। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि विजय का किन लोगों से विवाद था। हालांकि संदेह के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदेहियों से पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।  
हत्या के आरोपी पर इनाम घोषित-
लोधीखेड़ा के खैरीतायगांव में 6 दिन पूर्व हुए अंधे हत्याकांड के अज्ञात आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। गौरतलब है कि 27 अप्रैल को खैरीतायगांव के नीलकंठ पिता दशरथ बागड़े का शव मिला था। नीलकंठ के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस अंधे हत्याकांड के अज्ञात आरोपियों पर एसपी ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

Created On :   2 May 2020 10:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story