- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बिजली के पोल को हाथ लगाते ही करंट...
बिजली के पोल को हाथ लगाते ही करंट से मौत

By - Bhaskar Hindi |10 April 2022 11:12 AM IST
नागपुर बिजली के पोल को हाथ लगाते ही करंट से मौत
डिजिटल डेस्क, नागपुर. कोराडी क्षेत्र में बिजली के खंभे को हाथ लगाते ही करंट लगने से 32 वर्षीय धर्मेंद्र नीलकंठ बोरकर की मौत हो गई। घटना 8 अप्रैल को रात करीब 9 बजे हुई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महादुला जयभीमनगर प्रभाग नंबर 2 निवासी धर्मेंद्र बोरकर घर के पास रोड किनारे लगे बिजली के खंभे को हाथ लगा दिया, जिससे करंट लग गया। उपचार के लिए मेयो अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन प्राथमिक जांच के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। कोराडी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
Created On :   10 April 2022 4:37 PM IST
Next Story