- दिल्ली: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।
- बैरीकेड हटा कर, युवा किसानों ने किया दिल्ली में प्रवेश, देश में पहली बार गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड
- पेट्रोल, डीजल के दाम में बड़ी वृद्धि, दिल्ली में 86 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, मध्यप्रदेश में 94 रुपए लीटर
- 7 महीनों में भारत में कोविड के सबसे कम 9 हजार मामले दर्ज
- यूपी: नई आबकारी नीति 1 अप्रैल से होगी लागू, घर में रख सकेंगे शराब की 12 बोतल
भाजपा के टिकट से नितेश पर फैसला जल्द, बेटे संदीप नाईक के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे गणेश, एनसीपी में शामिल कोकाटे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नई मुंबई की ऐरोली सीट से घोषित भाजपा उम्मीदवार संदीप नाईक ने अपने पिता गणेश नाईक के लिए सीट छोड़ दी है। अब ऐरोली सीट पर गणेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को भाजपा की ओर से गणेश नाईक को उम्मीदवारी दाखिल करने के लिए एबी फार्म दिया गया। इससे पहले नई मुंबई के बेलापुर सीट से टिकट नहीं दिए जाने के कारण नई मुंबई में नाईक समर्थकों में भारी नाराजगी देखी गई। नई मुंबई मनपा के महापौर आवास पर नाराज नगरसेवकों की बैठक हुई। इस बैठक में गणेश के दोनों बेटे संदीप और पूर्व सांसद संजीव नाईक मौजूद थे। इसी बैठक में फैसला हुआ कि संदीप ऐरोली की सीट पिता के लिए छोड़ेंगे। भाजपा की ओर से 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में बेलापुर सीट से मौजूदा विधायक मंदा म्हात्रे को उम्मीदवारी दी गई थी। नई मुंबई की मनपा की सत्ता पर नाईक परिवार का एकक्षत्र राज रहा है। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले नाईक परिवार राष्ट्रवादी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ था। नाईक के साथ नई मुंबई मनपा के लगभग 55 नगरसेवकों ने भी भाजपा का दामन थामा है। पर भाजपा ने बाप-बेटे दोनों को उम्मीदवारी देने को तैयार नहीं हुई।
भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे नितेश: राणे
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने बुधवार को कहा कि उनके पुत्र नितेश राणे विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर कणकवली सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनके पुत्र का नाम भाजपा की दूसरी सूची में होगा। नितेश राणे ने 2014 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सिंधुदुर्ग जिले की कणकवली सीट से तत्कालीन भाजपा विधायक प्रमोद जठार को हराकर चुनाव जीता था। नितेश ने मंगलवार को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। नारायण राणे ने कहा कि नितेश का नाम दूसरी सूची में होगा और वह कणकवली से चुनाव लड़ेगा। राणे ने उनकी ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी’ को भाजपा में विलय करने की अटकलों पर, कहा कि इसके एक सप्ताह में होने की संभावना है।
भाजपा के पूर्व विधायक कोकाटे राकांपा में शामिल
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के लिए दो दिन और बचे हैं। इस बीच टिकट के लिए दल बदल का सिलसिला जारी है। बुधवार को नाशिक जिले के भाजपा विधायक माणिकराव कोकाटे राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें सिन्नर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटील ने कोकाटे का पार्टी में स्वागत किया। पाटील ने उन्हें सिन्नर से उम्मीदवार बनाए जाने का एलान किया।उनके साथ पैठण के भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दत्तात्रय कोरडे, भानुदास पिसे, अप्पासाहेब गायकवाड भी राकांपा में शामिल हो गए।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।