- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- शेट्टी के आघाडी से बाहर निकलने...
शेट्टी के आघाडी से बाहर निकलने को लेकर 5 अप्रैल को होगा फैसला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा का साथ छोड़ कर महा विकास आघाडी के साथ आने वाले स्वाभिमान शेतकरी संगठन के अध्यक्ष राजू शेट्टी आघाडी का साथ छोड़ सकते हैं। राज्य की ठाकरे सरकार के कामकाज से नाराज शेट्टी ने कहा कि आगामी 5 अप्रैल को होने वाली पार्टी की राज्य कार्यकारिणी बैठक में इस बारे में फैसला लिया जाएगा। शेट्टी ने कहा आपदाग्रस्तों की समस्याओं के समाधान, एफआरपी, बिजली कटौती, बिल वसूली जैसी मागों को लेकर हम संघर्ष कर रहे हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
महा विकास आघाडी सरकार को लेकर शेट्टी की नाराजगी की बाबत पूछे जाने पर सोमवार को स्वाभिमान शेतकरी संगठम के एक मात्र विधायक देवेद्र भुयार ने कहा कि 5 अप्रैल को पार्टी की बैठक के बाद मैं अपना फैसला लूंगा। भुयार ने कहा कि महा विकास आघाडी सरकार ने किसानों की कई समस्याओं का समाधान किया है। जिस समस्या का समाधान पूर्व की भाजपा सरकार नहीं कर सकी थी, जिसकी वजह से हम उनसे अलग हुए थे। उन समस्याओं का समाधान इस सरकार ने किया है।
.....
Created On :   21 March 2022 9:28 PM IST