भाजपा समर्थित विधान परिषद सदस्य प्रशांत परिचारक की सदस्यता रद्द करने की मांग 

Demand for canceling membership of BJP-Support Legislative Council member
भाजपा समर्थित विधान परिषद सदस्य प्रशांत परिचारक की सदस्यता रद्द करने की मांग 
भाजपा समर्थित विधान परिषद सदस्य प्रशांत परिचारक की सदस्यता रद्द करने की मांग 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने सैनिकों की पत्नियों के बारे में विवादित बयान देने वाले विधान परिषद के भाजपा समर्थित सदस्य प्रशांत परिचारक की सदस्यता रद्द करने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है। सोमवार को मंत्रालय में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र सौंपा। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर वी आर जाधव ने कहा कि परिचारक की सदस्यता रद्द करने के बारे में हम लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

इस कारण हमने दोबारा मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। जाधव ने कहा कि देश में वंदे मातरम और भारत माता की जय नहीं कहने वालों को देशद्रोही करार दिया जाता है। लेकिन परिचारक जैसे लोग सीमा पर लड़ने वाले फौजियों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हैं। इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। हम चाहते हैं कि परिचारक की विधान परिषद सदस्यता रद्द कर दी जाए। साथ ही उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाएगा।

इससे पहले प्रदेश सरकार ने विधान परिषद में एक प्रस्ताव पेश करके 28 फरवरी 2018 को परिचारक का निलंबन वापस ले लिया था। लेकिन सरकार के इस प्रस्ताव को शिवसेना सहित विपक्ष के दलों ने विरोध किया था। जिसको बाद विधान परिषद के सभापति रामराजे निंबालकर ने 6 मार्च 2018 को अंतिम फैसले तक परिचारक को सदन में आने से रोक लगी हुई है। 

Created On :   20 Aug 2018 4:19 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story