2572 घरों में मिले डेंगू के लार्वा, घर-घर जाकर जांच कर रही मनपा

Dengue larvae found in homes, municipal corporation visit houses
2572 घरों में मिले डेंगू के लार्वा, घर-घर जाकर जांच कर रही मनपा
2572 घरों में मिले डेंगू के लार्वा, घर-घर जाकर जांच कर रही मनपा

डिजिटल डेस्क,नागपुर। शहर में डेंगू का प्रकोप शुरू होने का खतरा मंडरा रहा है। मनपा के मलेरिया तथा हाथीपांव विभाग के सर्वेक्षण में जून महीने में 2572 घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं। विभाग की टीम ने 1 लाख 8 हजार 942 घरों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान घरों में कूलर, फ्लॉवर पाॅट, पानी की टंकी, कंटेनर, प्लास्टिक या मिट्टी के बर्तन, घर तथा आस-पास खाली टायर में जमा पानी डेंगू के लार्वा मिलने की जानकारी मिली है। मनपा के मलेरिया तथा हाथीपांव विभाग की ओर से 1 जून से 30 जून तक शहर में सर्वेक्षण किया गया। अनेक घरों में बंद कूलर में पानी जमा रहने से इसमें डेंगू के लार्वा मिले। इसके अलावा फ्लॉवर पाॅट, पानी के टाके, कंटेनर, स्लास्टिक तथा मिट्टी के बर्तन, खाली टायर में पानी जमा रहने से इसमें मच्छरों को पनपते हुए देखा गया। 

787 कर्मचारी सहभागी

मच्छरों की पैदावार को रोकने के लिए किए गए सर्वेक्षण में मनपा के मलेरिया, हाथीपांव तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम में 787 कर्मचारी सहभागी हुए। घर-घर पहुंचकर जमा पानी खाली करने व एक दिन से ज्यादा पानी जमा नहीं रहने देने का नागरिकों का मार्गदर्शन किया गया। 

बचने के उपाय

घरों में बंद कूलर का पानी खाली कर देना चाहिए। फ्लॉवर पॉट, टाके में एक दिन से ज्यादा पानी जमा रखने से बचें। घर और अास-पास प्लास्टिक, खाली टायर में जमा पानी खाली कर दें।

साफ पानी में भी पनपता है मच्छर

डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसकी रोक-थाम के लिए एक दिन से ज्यादा पानी जमा नहीं रहना चाहिए, इसका ध्यान रखें। विभाग की ओर से सार्वजनिक जगह पर जमा पानी में गप्पी मछलियां छोड़ी जा रही हैं। संभावित क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव किया गया है। डेंगू की रोक-थाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर कार्यरत है। नागरिकों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। जयश्री थोटे, मलेरिया तथा हाथीपांव नियंत्रण अधिकारी, मनपा
 

Created On :   17 July 2019 8:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story