देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र में विकास बेहद जरुरी - गडकरी

Development in agriculture is very important for the development of the country - Gadkari
देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र में विकास बेहद जरुरी - गडकरी
देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र में विकास बेहद जरुरी - गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कृषि क्षेत्र में विकास की उपाययोजनाओं का जिक्र करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन व एमएमएमई मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र में विकास जरुरी है। खेतों के विकास का सीधा संबंध देश की आर्थिक स्थिति से है। कृषि क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा के गन्ने से इथेनॉल निर्माण, तैलीय पदार्थाें के उत्पादन में बढ़ोतरी, सिंचाई क्षेत्र में बढ़ोतरी , ग्रामीण क्षेत्र विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ राहुरी के विद्यार्थी, प्राध्यापकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद में गडकरी बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 85 प्रतिशत नागरिक ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, लेकिन 30 प्रतिशत गांव से शहर की ओर जा रहे हैं। उसके कारण शहर में अनेक समस्याएं हो रही है। गन्ना उत्पादन से किसान व अर्थव्यवस्था को आधार मिल सकता है। गन्ने से इथेनॉल का निर्माण होना चाहिए। गेहूं चावल का पर्याप्त उत्पादन हो रहा है। ऐसे में इथेनाल निर्माण का पर्याय अपनाना होगा। राज्य में कृषि क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए 40 हजार करोड़ के सिंचाई कार्य को केंद्र ने प्राथमिकता दी है। राज्य में 26 अपूर्ण प्रकल्पों काे पूरा करने के लिए निधि दी है। कुछ प्रकल्प 6 माह में पूरे होंगे।

विमान परिवहन खर्च कम करना होगा-गडकरी

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विमान सेवा खर्च का अनुकुल नियोजन होना चाहिए। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि विमान खर्च कम होने पर ही निर्यात बढ़ेगा। किसानों व उद्योजकों को लाभ मिलेगा। एयर कार्गो एजेंट से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा में गडकरी बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मछली व्यवसाय की अर्थव्यवस्था को 1 लाख करोड से 6 लाख करोड़ तक ले जाने का काम किया जा रहा है। नागपुर का संतरा, जलगांव का केला व बिहार के लीची फल की ढुलाई देश में हो सकती है। लेकिन परिवहन खर्च कम नहीं है। भंडारा की 700 रुपए की झींग मछली दुबई में 5 हजार रुपए में बिकती है, लेकिन उसकी ढुलाई की व्यवस्था नहीं है। कई यात्री विमान खाली पड़े हैं। उनका इस्तेमाल माल परिवहन के लिए किया जा सकता है।

Created On :   1 July 2020 12:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story