विदर्भ का विकास हमारी जवाबदारी है - राऊत का उपराजधानी में जमकर हुआ स्वागत

Development of Vidarbha is our responsibility - Raut, Warm welcome in Nagpur
विदर्भ का विकास हमारी जवाबदारी है - राऊत का उपराजधानी में जमकर हुआ स्वागत
विदर्भ का विकास हमारी जवाबदारी है - राऊत का उपराजधानी में जमकर हुआ स्वागत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महा विकास आघाड़ी सरकार के मंत्री डॉ.नितीन राऊत ने कहा कि विदर्भ क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है। अब यहां के विकास की जवाबदारी हमपर है। विदर्भ में रोजगार  व कृषि क्षेत्र विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व की सरकार ने राज्य में 5 साल में 6.71 लाख करोड़ का कर्ज का बोझ लादा है। इस संकट से राज्य को बाहर लाने के लिए महाविकास आघाड़ी सरकार काम करेगी। मंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार डॉ.राऊत शहर में पहुंचे। दोपहर में विमानतल पर आगमन के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बाद में उन्होंने दीक्षाभूमि जाकर भगवान बुद्ध व बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा को अभिवादन किया। डॉ.राऊत ने कहा कि फडणवीस केवल वादे करते रहे। भाजपा के नेतृत्व में विदर्भ का विकास नहीं हो पाया।

Created On :   2 Dec 2019 12:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story