नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा - जनता को सरकार ने एक रुपए की राहत नहीं दी

Devendra Fadnavis said - Government did not give relief of one rupee to the public
नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा - जनता को सरकार ने एक रुपए की राहत नहीं दी
नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा - जनता को सरकार ने एक रुपए की राहत नहीं दी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य की स्थिति को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने महाविकास आघाड़ी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि यह सरकार जनता को केवल परेशान कर रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के राज्य की जनता को संबोधन के मामले पर फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री के भाषण में कहीं राहत नहीं है। विपक्ष की ओर से विविध सुझाव दिए गए थे। मुख्यमंत्री ने सुझाव के जवाब देने के बजाय दो दिन में देखने को कहा है, सवाल यह है कि क्या देखेंगे। शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में फडणवीस ने कहा कि कोरोनाकाल में राज्य सरकार ने एक रुपए भी राहत पैकेज के तौर पर नहीं दिए हैं। जनता को ही गलत ठहराने का काम सरकार कर रही है। लाकडाउन लगाना है, तो लोगों से विचार-विमर्श करना जरूरी है। पहले केंद्र सरकार की तरह जनता के लिए अनाज, उनके खाते में राहत डालने का कार्यक्रम चलाएं उसके बाद कोई निर्णय लें। 
लॉकडाउन का विरोध नहीं : नागपुर में कोविड संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार क्या उपाय योजना कर रही है। पुणे में क्या किया जा रहा है। राज्य में अन्य क्षेत्रों में बेड नहीं मिल रहे हैं। कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री राहत व उपाय योजनाओं के बारे में बताने के बजाय केवल सुझाव देने वालों के जवाब में भाषण देते रहे हैं। अपवाद की स्थिति में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। लॉकडाउन का विरोध नहीं है, लेकिन अपवाद की स्थिति देखना होगा। लोगों से इस संबंध में िवचार करने की आवश्यकता है।

पैकेज नहीं देने वाली पहली राज्य सरकार 

फडणवीस ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष भर में 20 लाख करोड़ रुपए का राहत पैकेज दिया है। देश में अन्य राज्यों की सरकारों ने भी पैकेज दिए, लेकिन एक पैसा भी पैकेज में नहीं देने वाली महाराष्ट्र सरकार एकमेव राज्य सरकार है। जनता को सहायता देने के बजाय विविध कारणों से उन्हें गलत ठहराया जा रहा है। बिजली कनेक्शन काट कर लोगों को पहले से ही परेशान कर रखा है।  फडणवीस ने सुझाव दिए कि अन्य देशों के उदाहरण देने के पहले मुख्यमंत्री यह देखें कि उन देशों ने जनता को क्या दिया। राज्य में कोविड संक्रमण बढ़ रहा है। उसकी उपाय योजना क्या है। इस संबंध में िवस्तार से बताने की आवश्यकता है। 

Created On :   4 April 2021 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story