धवल सिंह मोहिते पाटील कांग्रेस में शामिल, पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिंह के है भतीजे

Dhawal Singh Mohite Patil joins Congress, Nephew of former Deputy Chief Minister Vijay Singh
धवल सिंह मोहिते पाटील कांग्रेस में शामिल, पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिंह के है भतीजे
धवल सिंह मोहिते पाटील कांग्रेस में शामिल, पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिंह के है भतीजे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिंह मोहिते पाटील के भतीजे धवलसिंह मोहिते पाटील गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। धवलसिंह पश्चिम महाराष्ट्र के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से संबंध रखनते हैं। धवल जिले के अकलुज में सहकारी नेता दिवंगत शंकरराव मोहिते पाटिल के परिवार से हैं और 2019 में भाजपा में शामिल होने वाले रंजीतसिंह मोहिते पाटिल के रिश्तेदार हैं। उनके पिता दिवंगत प्रतापसिंह मोहिते पाटिल कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य थे। धवलसिंह पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। धवलसिंह ने कहा कि भले ही फिलहाल कांग्रेस की स्थिति मजबूत न हो लेकिन वह पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे।
 

Created On :   28 Jan 2021 3:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story