कहीं हास्य कवियों ने श्रोताओं को गुदगुदाया, तो कहीं होली उत्सव में चढ़ा फाग के गीतों का रंग, सूखी होली का भी संदेश

Different celebrations on Holi festival, laughter or musical shows
कहीं हास्य कवियों ने श्रोताओं को गुदगुदाया, तो कहीं होली उत्सव में चढ़ा फाग के गीतों का रंग, सूखी होली का भी संदेश
कहीं हास्य कवियों ने श्रोताओं को गुदगुदाया, तो कहीं होली उत्सव में चढ़ा फाग के गीतों का रंग, सूखी होली का भी संदेश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जैन क्लब व कैफे के संयुक्त तत्वावधान में ‘धूम-चक्कलस’ हास्य कवि सम्मेलन रेशमबाग स्थित सुरेश भट सभागृह में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, हरियाणा के अरुण जेमिनी, इंदौर के हिमांशु बवंडर, गोरखपुर की सुश्री मनीषा शुक्ला व दील्ली के चिराग जैन ने लोगों को खूब गुदगुदाया। सुनील पारख ने प्रस्तावना रखी, सुधीर शहलोत व हेमंत लोढ़ा ने संस्था की जानकारी दी। संचालन दिलीप रांका व कार्यक्रम के संयोजक रजनीश जैन ने आभार माना। क्लब के सचिव राजन ढड़ाढ़ा ने कवियों का परिचय दिया। अथितियों में पूर्व सांसद अजय संचेती, प्रफुल पारख, नीलेश अग्रवाल, सुनील रायसोनी, नरेश पाटनी, हेमंत लोढा, मोहन  अग्रवाल, विजय कुमार सुराना उपस्थित थे।  

इनका रहा योगदान

मनीषा शुक्ला, हिमांशु बवंडर, चिराग आदि की प्रस्तुतियों ने मन मोहा। कार्यक्रम को सफल बनाने संजय पुगलिया, राजाय सुराना, अतुल कोटेचा, मनीष छल्लानी, सुधीर सुराना, सुरेंद्र लोढ़ा, सुभाष कोटेचा, देवेंद्र कोठारी, शेलेंद्र मरोठि, संजय नाहटा, धीरज मालू, शेलेंद्र लरशकरे, ऋषि कोचर, अनीश छाजेड़, नरेश भरुट, संतोष गेलड़ा, गौरव कटारिया, अजय जैन, प्रमोद तातेड, लोकेश बरड़िया, गौतम कोठरी, धवाल कोचर का योगदान था। 

होली उत्सव में चढ़ा फाग के गीतों का रंग

इसके अलावा रंग से बचने के लिए कोई कैप पहनकर आई, तो कुछ और। कोई होली के गाने पर थिरकती नजर आई, तो कोई बनी सकुबाई तो कोई शांताबाई। यह नजारा दैनिक भास्कर किटी पार्टी में दिखाई दिया। किटी का आयोजन शांति नगर कॉलोनी में आस्था महिला मंडल की किटी होस्ट संगीता तिवारी के निवास पर स्थान किया गया। होली उत्सव किटी में महिलाओं ने फाग के गीत गाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया। किटी की थीम "कामवाली बाई" रखी गई।  साथ ही पासिंग द पार्सल तथा हाउजी भी खेला गया। होली पर विभिन्न प्रॉप्स पहनकर सभी ने किटी में धूम मचाई। समापन पर पारंपरिक फाग गीत गाए गए। 

कामवाली बाई के गेटअप में भी सेल्फी 

चाहे कोई भी गेटअप हो, सेल्फी तो होना ही चाहिए। कामवाली बाई थीम पर आयोजित किटी में विभिन्न गेटअप करके महिलाएं नजर आईं। होली उत्सव पर बनी ठंडाई पीकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया गया। साथ ही इकोफ्रेंडली होली मनाने का संदेश दिया गया। किटी क्वीन का खिताब राजकुमारी शर्मा ने जीता, संगीता तिवारी फर्स्ट रनरअप और ज्योति व्यास सेकंड रनरअप रहीं। कामवाली थीम के गेटअप में मेघा अग्रवाल ने फर्स्ट प्राइज जीता, अंजना गुप्ता सेकंड और राजकुमारी शर्मा थर्ड नंबर पर रहीं।

‘सूखी होली खेलें, हानिकारक रंगों का इस्तेमाल न करें

आने वाले दिनों में जलसंकट के मद्देनजर पर्यावरण संस्था ग्रीन विजिल ने शंकरनगर चौक में अभियान चला कर रंग-बिरंगे पोस्टरों के जरिए कई मुद्दों पर नागपुर वासियों को संदेश दिया व चर्चा की। जैसे पानी से होली खेलने से बजाए सूखी  होली खेलें, हानिकारक रंगों का इस्तेमाल न करें एवं होलिका दहन के समय पॉलीथिन, प्लास्टिक आदि वस्तुएं, जिससे वायु प्रदूषण हो, उनका इस्तेमाल न करना मुख्य विषय थे। इसके अलावा होली में पालतू पशुओं को न रंगने का अनुरोध संस्था के सदस्यों ने किया।

ग्रीन विजिल की टीम लीडर सुरभि जायस्वाल ने बताया, आजकल प्रयोग में आने वाले रंग काफी हानिकारक होते हैं, क्योंकि इन रंगों में काफी घातक पदार्थ मिले होते हैं, जैसे हरे रंग में कॉपर सल्फेट, सिल्वर रंग में एल्युमिनियम ब्रोनाइट, नीले रंग में परशियन ब्ल्यू एवं लाल रंग में मरक्यूरी सल्फेट मिला होता है। इसी प्रकार लेड, क्रोमियम, कैडमियम, सिलिका, मरक्यूरी जैसे मेटल आदि पदार्थ भी रंगों में मिले होते हैं। यह रंग लगाने पर त्वचा में खुजली, आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ होती है। इनमें से कुछ रंग तो कैंसर का कारण भी बन सकते हैं।


 

 

Created On :   17 March 2019 1:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story