- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कुछ संस्थाएं खुद प्लास्टिक जमा...
कुछ संस्थाएं खुद प्लास्टिक जमा करवाने जुटीं, प्लास्टिक किया जा रहा मनपा के सुपुर्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्लास्टिक बंद के आह्वान के बाद शहर में कई संस्थाएं ऐसी भी है जो इसके लिए कार्य कर रही हैं। शहर में कहीं भी प्लास्टिक रीसाइकलिंग के लिए व्यवस्था नहीं है इसलिए संस्थाएं आम नागरिकों से प्लास्टिक तथा उससे बनी वस्तुएं एकत्र कर उसे महानगर पालिका के सुपुर्द कर रही हैं। प्लास्टिक से सबसे ज्यादा पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है इस बात को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक को बंद करने की मांग की जा रही है।
आम नागरिक इस बात को जानना चाहते हैं कि प्लास्टिक की रिसाइकलिंग के लिए शहर में साधन मौजूद नहीं है तो इन प्लास्टिक की वस्तुओं का क्या किया जाएगा। साथ ही यह बात भी लगातार सामने आ रही है कि अगर पॉलिथीन भी किसी व्यक्ति के हाथ में नजर आता है तो उस पर जुर्माना किया जाएगा। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए तेजस्विनी महिला मंडल द्वारा जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक एकत्रिकरण का काम शुरू किया गया है।
कर चुके हैं जमा
बता दें कि तेजस्विनी महिला मंडल द्वारा पिछले नवंबर से प्लास्टिक की वस्तुओं का विरोध किया जा रहा है। जिसमें शहर के कई स्थानों पर जाकर लोगों से प्लास्टिक के पॉलिथीन लेकर उन्हें थैलियां भी दी गई हैं। जब हमें जानकारी मिली कि प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद किया जा चुका है तो हमने सोचा कि हर घर से प्लास्टिक एकत्र करने के लिए कहा जाएगा। इसके लिए वाट्सअप ग्रुप, घर-घर में जाकर भी जानकारी दे रहे हैं।
आम नागरिकों को द्वारा इस बात का डर है कि अगर प्लास्टिक किसी के हाथ में दिखता है तो उसे जुर्माना लगेगा, इसलिए हम उन प्लास्टिक की वस्तुओं को एकत्र करने का काम रहे हैं और उसे महानगर पालिका के सुपुर्द कर देंगे। महागनर पालिका अपने सोर्सेस से उन प्लास्टिक को रिसाइकलिंग के लिए पहुंचा सकती है।
(किरण मुंदड़ा, तेजस्विनी महिला मंच)
Created On :   27 Jun 2018 3:47 PM IST