मुश्किलों भरा सफर: जेवर गिरवी रखकर मुंबई से यूपी जा रहे मजदूर

Difficult journey: workers going from Mumbai to UP with jewelery mortgage
मुश्किलों भरा सफर: जेवर गिरवी रखकर मुंबई से यूपी जा रहे मजदूर
मुश्किलों भरा सफर: जेवर गिरवी रखकर मुंबई से यूपी जा रहे मजदूर


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/चौरई। रोजी रोटी कमाने घर से हजार किमी दूर मुंबई गए मजदूरों के लिए लॉकडाउन कहर बनकर आया। महज एक माह में ही मजदूरों को खाने के लाले पड़ गए। लौटने के लिए कोई साधन नहीं मिला। सरकार से आस लगाए बैठे रहे किसी ने सुध नहीं ली। अंतत: लोगों ने अपनी जमा पूंजी या जेवर बेचकर व गिरवी रखकर एक ट्रक किराए पर लिया। इस ट्रक में लगभग 150 लोग भेड़ बकरी की तरह बैठकर मुंबई से उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुए। इस ट्रक में मजदूरों को आठ दिन सफर करना है। यह बात मंगलवार को सामने आई जब एक ट्रक नगर के बायपास पर नजर आया।
मंगलवार दोपहर को नगर के बाइपास में महाराष्ट्र के ट्रक क्रमांक एमएच 03सीबी 0565 खड़ा था, इस ट्रक में 150 से अधिक मजदूर बैठे थे। महाराष्ट्र के मुंबई से उत्तरप्रदेश जाने के लिए निकले मजदूरों ने बताया कि काम बंद होने के बाद वे मुंबई में खाने को मोहताज हो गए थे। उन्होंने बताया कि घर लौटने के लिए किराया नहीं था तो किसी ने जेवर गिरवी रखे और घर से रकम बुलाकर ट्रक का भाड़ा जमा किया। पहले उन्हें पता नहीं था कि ट्रक में कितने लोग बैठेंगे। मजदूर रामेश्वर ने बताया कि वह महाराष्ट्र के मुंबई में सालों से काम कर रहे थे। लॉकडाउन के कारण ठेकेदार ने भगा दिया। उन्होंने बताया कि ट्रक मालिक ने सीधे खाते में रकम जमा कराई। कुछ महिलाओं ने जेवर गिरवी रखकर जाने का किराए का इंतजाम किया।
- मजदूरों ने लगाया आरोप, पुलिस कर रही वसूली
मजदूरों ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र से यहां तक आने में कई जगह पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने रोका। इस दौरान 500 से 2500 रुपए मजदूरों से लिए गए। सबसे मुंबई से निकलते ही वसूली की गई थी। घर जाने में लगे मजदूरों के मुताबिक वे कैसे भी अपने घरों तक पहुंचना चाहते हैं।

Created On :   12 May 2020 11:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story