धंस रहा हाइवे, सिल्लेवानी घाटी में 10 मीटर की सड़क 5 मीटर की बची

Dismissed highway, 10 meter road in Sillevani valley survived 5 meters
 धंस रहा हाइवे, सिल्लेवानी घाटी में 10 मीटर की सड़क 5 मीटर की बची
 धंस रहा हाइवे, सिल्लेवानी घाटी में 10 मीटर की सड़क 5 मीटर की बची

- बारिश के दौरान से लगातार हो रही लैंड स्लाइडिंग, सुधार कार्य तो दूर एनएचएआई कोई प्लान तक नहीं बना पाया
डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा।
नेशनल हाइवे 547 छिंदवाड़ा से नागपुर मार्ग पर सिल्लेवानी घाटी में भू-स्खलन की स्थिति लगातार बनी हुई है। भू-स्खलन ने अब हाइवे को अपनी चपेट में ले लिया है। पहले हाइवे के साइड सोल्डर धंसे, अब सड़क का करीब आधा हिस्सा धंस गया है। घाटी में सड़क के निचले छोर में लगभग डेढ़ सौ मीटर के हिस्से में भूस्खलन हो रहा है। लैण्ड स्लाइडिंग की वजह से एक स्थान पर 10 मीटर चौड़ी सड़क करीब 5 मीटर की शेष बची है। जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। भू-स्खलन ऐसे ही जारी रहा तो सड़क और ज्यादा क्षतिग्रस्त हो सकती है। जिससे नागपुर मार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। 
ठोस उपाय नहीं, सिर्फ बोरियां जमा रहा एनएचएआई:
बारिश के दौरान से ही सिल्लेवानी घाटी मेंं भू-स्खलन की स्थिति लगातार बनी हुई है। बावजूद इसके एनएचएआई (नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया) ने सुधार की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। जैसे-जैसे सड़क धंसते जा रही है, वैसे ही रिबन और बोरियां आगे बढ़ाकर जमा दी जा रही है। 
लैण्ड स्लाइङ्क्षडग का कारण भी पता नहीं कर सके:
गहरानाला में फेल साबित हुआ एनएचएआई अब तक सिल्लेवानी घाटी में लैण्ड स्लाइडिंग की वजह तक नहीं जान पाया है। बारिश के दौरान सीपेज को कारण माना जा रहा था, लेकिन बारिश बाद अब भी लैण्ड स्लाइडिंग हो रही है। स्लाइडिंग रोकना तो दूर कारण तक पता नहीं लगाए जा सके हैं। 
हर दिन गुजरते हैं सैकड़ों वाहन:
छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग सबसे व्यस्त कहलाता है। हेवी वाहनों के अलावा यहां से यात्री वाहन व छोटे चौपहिया वाहन सैकड़ों की संख्या में हर दिन आवाजाही यहां से होती है। पहले सोल्डर और अब आधी सड़क धंसने से खतरनाक स्थिति बनते जा रही है। यहां से गुजरने वालों के मुताबिक घाटी पर सड़क क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
एनएचएआई का कहना- हैदराबाद की कंसलटेंसी को अवगत कराया है:
एनएचएआई को प्रोजेक्ट डायरेक्टर का कहना है कि लैण्ड स्लाइडिंग लगातार हो रही है। जिससे सड़क भी डेमेज हुई है। एहतियात के तौर पर बेरीकेड, रिबन और बोरियां रखी हैं। आरबी कंसलटेंट हैदराबाद और वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया है। मरम्मत के लिए कंसलटेंसी की मदद से प्लान तैयार किया जाएगा।
 

Created On :   8 Feb 2020 2:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story