- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जगह-जगह लगेंगे डिस्प्ले बोर्ड,...
जगह-जगह लगेंगे डिस्प्ले बोर्ड, बताएँगे प्रदूषण का हाल, दिल्ली से होगी निगरानी
![District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli! District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/no-post.png)
डिजिटल डेस्क जबलपुर । जल्द ही शहर के तकरीबन हर चौराहे व तिराहे पर डिस्प्ले बोर्ड लगे नजर आएँगे जो शहर के प्रदूषण का हाल बताएँगे। ये बोर्ड सीपीसीबी से भी ऑनलाइन लिंक रहेंगे, ताकि दिल्ली में बैठे केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अपनी पूरी नजर शहर के प्रदूषण पर रख सकें। देखा जाए तो पूरे लॉकडाउन के दौरान जब सड़कों पर वाहनों का लोड नहीं था तब प्रदूषण का स्तर संतोषजनक था। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में प्रदूषण का स्तर किस तरह बढ़ रहा है। यही कारण है कि भारत सरकार ने जबलपुर को नॉन अटेंनमेंट सिटी में रखा है।
स्मार्ट सिटी से लिंक रहेंगे पोल - प्रदूषण डिस्प्ले बोर्ड के लिए अलग से पोल लगाए जाएँगे। ये पोल स्मार्ट सिटी से लिंक रहेंगे। पीयूसी सेंटर्स भी इंटीग्रेटेड कर स्मार्ट सिटी से लिंक किए जाएँगे। चंडाल भाटा स्थित कार्यालय से एक टीम की निगरानी में यह पूरी व्यवस्था रहेगी।
बिना पीयूसी दौड़ रहे वाहन- अधिकांश चार पहिया वाहनों के पास पीयूसी नहीं होता है। परिवहन विभाग के अनुसार शहर में चार पहिया वाहनों की संख्या तीन लाख है। वहीं दो पहिया वाहनों की संख्या भी 5 लाख के करीब है। अब इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वाहनों के धुएँ की वजह से शहर की आबोहवा कितनी प्रदूषित हो रही है।
Created On :   8 Aug 2020 10:03 AM GMT