MLA बच्चू कड़ू और MNS के बीच राजनीतिक घमासान, मनसे शहर अध्यक्ष के अपहरण का आरोप

Dispute between MLA Bacchu kanddu and MNS
MLA बच्चू कड़ू और MNS के बीच राजनीतिक घमासान, मनसे शहर अध्यक्ष के अपहरण का आरोप
MLA बच्चू कड़ू और MNS के बीच राजनीतिक घमासान, मनसे शहर अध्यक्ष के अपहरण का आरोप

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   MLA बच्चू कड़ू और MNS  के बीच जारी राजनीतिक घमासान गर्मा गया है। विधायक के समर्थकों द्वारा  नागपुर में अमरावती के मनसे शहर अध्यक्ष का अपहरण करने का आरोप है।  धंतोली क्षेत्र में घटित प्रकरण को लेकर विधायक के एक समर्थक को धंतोली पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
जानकारी के अनुसार संतोष बद्रे (38) अमरावती मनसे शहर अध्यक्ष हैं। अमरावती के ही उप शहराध्यक्ष पवन दलवी ने घटित प्रकरण को लेकर बताया कि संतोष बद्रे के मित्र दीपक वैद्य की पत्नी धंतोली स्थित न्यूरॉन अस्पताल में भर्ती हैं। इस कारण दो दिन से संतोष भी नागपुर में ही हैं। मंगलवार की शाम 7 बजे जब संतोष और दीपक अपने कुछ पार्टी पदाधिकारियों के साथ चाय-टपरी पर चाय पी रहे थे, तभी बोलेरो कार (क्र.एमएच 30 एएफ 4626) में आए सात से आठ लोगों ने संतोष को घेर लिया। पाइप से उन पर हमला बोला गया। संतोष और उसके मित्र कुछ समझ पाते, इसके पूर्व ही संतोष को कार में जबरन ठूंस कर वर्धा रोड की तरफ ले गए। इसी बीच, संतोष के ही किसी मित्र ने नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। 

सूचना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। 
तत्काल मार्ग में नाकाबंदी की गई। इस बीच रहाटे कालोनी चौक के समीप पुलिस ने बरामद नंबर की कार को रोक लिया। पुलिस उन्हें पकड़ती, इसके पूर्व ही अपहरणकर्ता कार से उतरे और जिधर रास्ता िमला, उधर भागने लगे। मगर कार के पीछे-पीछे मोटरसाइकिल पर चल रहे तुषार पुुंडकर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। प्रकरण में ऋषिकेश, चौधरी नामक व्यक्ति की भी लिप्तता बताई जा रही है। कार और मोटरसाइकिल को थाने जमा िकया गया है। घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश बताया जा रहा है। 
बच्चू कड़ू और संतोष बद्रे बीच हुई थी फोन पर बात  : उल्लेखनीय है कि अचलपुर के निर्दलीय िवधायक बच्चू कड़ू ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बारे में मुंबई ठाणे की सभा में अपमानजक शब्द कहे थे। इस बात को लेकर विधायक बच्चू कड़ू और मनसे समर्थकों में टकराव जारी था। करीब तीन-चार दिन पहले संतोष बद्रे ने फोन पर िवधायक कड़ू से बात भी की थी। इसके बाद से माहौल और भी गर्माने लगा था। 

टकराव चरम पर पहुंचा तो दोनों पक्षों की नागपुर में बैठक कर समस्या का हल निकालने का फैसला किया गया। दोनों पक्षों के लोग धंतोली क्षेत्र में िमले भी, लेकिन समझौता होने की बजाय बात और बिगड़ गई और संतोष बद्रे के अपहरण का प्रयास हुआ। पुलिस की सतर्कता से अपहरणकर्ता इसमें सफल नहीं हो पाए। समाचार लिखे जाने तक अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही थी।  

संतोष बद्रे ने अपमानित किया
^प्रहार संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपहरण नहीं िकया है। वे समझौते के लिए ही नागपुर आए थे, लेकिन संतोष बद्रे ने मुझे अपमानित किया है। फोन हुई बातचीत की रिकार्डिंग वायरल की है। इससे कार्यकर्ताओं की भावना आहत हुई है। कार्यकर्ताओं ने उसे माफी मांगने के लिए कहा था, मगर संतोष ने समझौता करने आए कार्यकर्ताओं को भी अपमानित िकया है। इसे लेकर उनमें मामूली टकराव हुआ है। 
बच्चू कड़ू, निर्दलीय िवधायक, अचलपुर   (जिला अमरावती) 
 

Created On :   6 Dec 2017 11:01 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story