बर्थ-डे पार्टी मेंं युवती के साथ सेल्फी लेने पर चली गोली

dispute for taking selfie with a girl during a birthday party
बर्थ-डे पार्टी मेंं युवती के साथ सेल्फी लेने पर चली गोली
बर्थ-डे पार्टी मेंं युवती के साथ सेल्फी लेने पर चली गोली

डिजिटल डेस्क,नागपुर। एक बर्थ डे पार्टी में युवती के साथ सेल्फी निकालने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने युवती के फ्रेंड पर गोली चला दी। उसे जान से मारने का प्रयास किया गया है। घटना देर रात एमआईडीसी थानांतर्गत एक होटल में हुई है।

नशे में था आरोपी
निलडोह निवासी राजेश इंद्रपाल कुशवाह (30) किसी युवती के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। युवती ने हिंगना रोड स्थित जीरोडिग्री बार एंड रेस्टॉरेंट में जन्मदिन की पार्टी दी थी। पार्टी में राजेश के कई फ्रेंड्स शामिल हुए थे। कुछ लड़कियां भी थीं। पार्टी में मौज-मस्ती के दौरान कुछ युवकों ने लड़कियों के साथ सेल्फी निकाली। लड़कियों को सेल्फी निकालते देखकर अचानक होटल में आ धमके मिहिर मिश्रा (30) ने  अश्लील छींटाकशी करते हुए एक लड़की को खुद के साथ सेल्फी निकालने के लिए कहा। लड़की कुछ बोल पाती इसके पहले ही मिहिर उसके बगल में जाकर खड़ा हो गया। लड़की के साथ मिहिर कुछ और बद्तमीजी करता, राजेश ने उसे समझाने का प्रयास किया।

समझने की बजाए उलझकर कर दिया फायर
नशे में होने से मिहिर समझने की बजाय राजेश से उलझ गया। इस पर राजेश ने उसे फटकार लगाई। इस बात को लेकर हुए विवाद में मिहिर ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और राजेश पर एक  फायर कर दी, लेकिन राजेश नीचे झुक गया और बाल-बाल बच गया। आरोपी मिहिर कुख्यात बदमाश है। हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर प्रकरण दर्ज है। होटल में गोली चलने से दहशत और अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान पार्टी में आए युवाओं के अलावा अन्य ग्राहक भी थे। इस बीच मामले की पुलिस को सूचना दी गई।

उजागर हुई पुलिस की लापरवाही
घटित प्रकरण से रात के दो बजे तक बीयर बार और रेस्टॉरेंट संचालित होने का खुलासा हुआ है। देर रात तक बारों के शुरू रहने से ऐसे स्थानों पर अापराधिक तत्वों का भी जमावड़ा लगा रहता है। इससे संबंधित थाने के अधिकारियों की लापरवाही भी उजागर हुई है। 
 

Created On :   10 April 2018 10:24 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story