ईडी के खिलाफ जिला कांग्रेस का जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन

District Congress protest against ED at District Collectors office
ईडी के खिलाफ जिला कांग्रेस का जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन
बुलढाणा ईडी के खिलाफ जिला कांग्रेस का जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सांसद सोनिया गांधी को भाजपा सरकार ने नेशनल हेरॉल्ड मामले में ईडी की ओर से राजनीतिक द्वेष भावना से नोटिस भेजी है। बंद मामला फिर से निकालकर केवल गांधी परिवार को बिना वजह परेशान करने का यह प्रयास है। मोदी सरकार जानबूझकर कांग्रेस नेतृत्व को छल रहा है। इसी के चलते केंद्र सरकार की ईडी के खिलाफ शुुक्रवार २२ जुलाई को स्थानीय जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जिला कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने घोषणाबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विधायक नाना पटोले के निर्देश तथा बुलढाणा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया। आंदोलन के पश्चात कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के अनुसार, केंद्र में स्थित भाजपा सरकार द्वेष भावना की राजनीति कर रही है। सन २०१५ में बंद किया गया यह मामला फिर से निकालकर गांधी परिवार को परेशान किया जा रहा है। मोदी सरकार ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सांसद सोनिया गांधी इन्हें नेशनल हेरॉल्ड मामले में ईडी ने नोटिस भेजी है। मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल रोके, एेसी मांग इसमें की गई है। 

यह रहे उपस्थित

आंदोलन में पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे, संजय राठोड़, विजय अंभोरे, हर्षवर्धन सपकाल, श्याम उमालकर, विधायक राजेश एकडे, राणा दिलीपकुमार सानंदा, डॉ. स्वाति वाकेकर, शैलेंद्र पाटील, एड. जयश्री शेलके, रामविजय बुरुंगले, हाजी दादूशेठ, धनंजय देशमुख, मुख्त्यारसिंह राजपूत, लक्ष्मणराव घुमरे, डॉ.अरविंद कोलते, विनोद बेंडवाल, रवि पाटील, मीनल आंबेकर,कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। वसंतराव देशमुख, दत्ता काकस, बंडू कालवाघे, दीपक रिंढे, संगीता पवार, प्रमिला गवई, नंदिनी टापरे, शेख समद समेत बुलढाणा जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष समेत कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।


 

Created On :   23 July 2022 4:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story