- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- आंगनवाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को...
आंगनवाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को मिलेंगे दो-दो हजार रुपए
By - Tejinder Singh |28 Oct 2021 10:24 AM GMT
दीपावली गिफ्ट आंगनवाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को मिलेंगे दो-दो हजार रुपए
डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश की आंगनवाड़ी सेविकाओं, आंगनवाडी सहायिकाओं और मिनी आंगनवाडी कर्मियों को दीपावली पर भाऊबीज भेंट के रूप में दो-दो हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। गुरुवार को प्रदेश की महिला व बालविकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एकात्मिक बालविकास सेवा योजना के तहत कार्यरत आंगनवाडी सेविकाओं को भाऊबीज के मौके पर दो हजार रुपए देने का फैसला लिया गया है। इसके लिए कुल 37 करोड़ 97 लाख 32 हजार रुपए की निधि उपलब्ध कराई गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी किया गया है।
Created On :   28 Oct 2021 3:51 PM GMT
Next Story