इस व्यापारी को महंगा पड़ा गया फेसबुक मेनिया

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
इस व्यापारी को महंगा पड़ा गया फेसबुक मेनिया

डिजिटल डेस्क,नागपुर। फेसबुक पर एक दोस्त पर भरोसा करना एक व्यापारी को महंगा पड़ गया। और उसे लाखों का नुकसान झेलना पड़ा। व्यापारी को फेसबुक पर एक महिला दोस्त ने नामी कंपनी का बीज कम दाम पर दिलाने का झांसा दिया और उससे लाखों रुपए का चूना लगा दिया।

दरअसल सुजाता नगर निवासी व्यापारी धर्मेंद्र संभाजी निकोसे के पास 31 मई 2017 को फेसबुक पर सुनीता शर्मा नामक महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। इसी दौरान सुनीता ने धर्मेंद्र को बताया कि वह नामी कंपनी का बीज उसे कम दाम में दिला सकती है। बीज कंपनी में ही होने का झांसा देकर उसने तीन अलग-अलग व्यक्तियों से धर्मेंद्र बात भी कराई। सुनीता के झांसे में आकर धर्मेंद्र ने कई बैंक खातों में करीब 12 लाख 40 हजार रुपए जमा करा दिए। पैसे जमा होने के बाद से ही सुनीता ने उससे बात करना बंद कर दी। ठगे जाने का शक होने पर धर्मेंद्र ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है।

Created On :   11 July 2017 11:34 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story