डॉ. अमित सिंघई बने भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ पन्ना के जिला संयोजक

डॉ. अमित सिंघई बने भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ पन्ना के जिला संयोजक
पन्ना डॉ. अमित सिंघई बने भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ पन्ना के जिला संयोजक

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया की सहमति से पन्ना जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें जिला संयोजक का दायित्व डॉ. अमित सिंघई को दिया गया। सह संयोजक ग्राम सिंहपुर निवासी डॉ. वैभव खरे को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. दयाशंकर दीक्षित, डॉ. उपदेश श्रीवास्तव, डॉ. रविकांत त्रिपाठी, डॉ. शिवम गुप्ता, डॉ. धीरज बड़ेरिया को दायित्व सौंपा गया है। अपनी इस नियुक्ति पर डॉ. अमित सिंघई ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो विश्वास मुझ पर दिखाया गया है उसे पूरी क्षमता के साथ पूरा करने की कोशिश करूंगा। जिस तरह से चिकित्सा प्रकोष्ठ हमेशा से लोगों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने में तत्पर रहती है उन्हीं कामों को आगे बढ़ाने में तत्पर रहूंगा। 

Created On :   24 May 2022 10:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story