प. महाराष्ट्र की तर्ज पर क्षेत्र में चलाएं सहकार आंदोलन

प. महाराष्ट्र की तर्ज पर क्षेत्र में चलाएं सहकार आंदोलन
डॉ. देशमुख ने कहा प. महाराष्ट्र की तर्ज पर क्षेत्र में चलाएं सहकार आंदोलन

डिजिटल डेस्क, काटोल। पश्चिम महाराष्ट्र की तर्ज पर काटोल क्षेत्र में सहकार आंदोलन नवनिर्वाचित सदस्यों ने चलाने के लिए अथक प्रयास करने का आह्वान पूर्व विधायक डॉ. आशीष देशमुख ने व्यक्त किया। जिला परिषद पंचायत समिति सदस्य  उत्पन्न बाजार समिति संचालक सेवा सहकारी नवनिर्वाचित सदस्यों का सत्कार पूर्व विधायक  डॉ. आशीष देशमुख के हाथों शनिवार 16 अक्टूबर को अरविंद देशमुख  सभागृह में किया गया। संदीप सरोदे, जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी सरोदे, संचालक प्रवीण अडकिने, बबनराव लोहे आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रस्तावना दिनकर रावत ने रखी। संचालन अरविंद बैंक के उपाध्यक्ष डॉ. विजय धोटे ने एवं आभार विजय महाजन ने माना।

Created On :   17 Oct 2021 10:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story