- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- लॉक डाउन के वक्त करा रहे थे मुर्गों...
लॉक डाउन के वक्त करा रहे थे मुर्गों का दंगल, पुलिस को देखा तो उड़ गए तोते

By - Bhaskar Hindi |10 April 2020 11:54 AM IST
लॉक डाउन के वक्त करा रहे थे मुर्गों का दंगल, पुलिस को देखा तो उड़ गए तोते
डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक तरफ कोरोना की दहशत और हर जगह लॉक डाउन का आलम है, वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो अपनी कारगुजारियों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे। शुक्रवार को कुछ ऐसे ही लोग पुलिस के हत्थे चढ़े, जो मुर्गों का दंगल करा रहे थे।

1/1
आखिरकार नरसाला गांव के जंगल में क्राईम ब्रांच यूनिट 4 की नजर उनपर पड़ ही गई। जिसके बाद आरोपियों के मानो तोते ही उड़ गए। पुलिस ने मौके से आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने तकरीबन 8 मुर्गों को अपने कब्जे में लिया, जिनमें दो मुर्गे जख्मी हैं, साथ ही पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर हवालात की हवा खिला दी।
Created On :   10 April 2020 5:20 PM IST
Next Story