ये 7 फीट की इकोफ्रेंडली राखी जरा हटके है...

eco friendly rakhi of 7 feet tied to tree for the awareness
ये 7 फीट की इकोफ्रेंडली राखी जरा हटके है...
ये 7 फीट की इकोफ्रेंडली राखी जरा हटके है...

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। जहां बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन ले रही हैं और भाई की सलामती की कामना कर रही हैं। वहीं नगर की पर्यावरण प्रेमी डॉ. सुनीता शर्मा व उनकी साथियों ने पेड़ को राखी (रक्षासूत्र) बांधकर उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया और लोगों को पेड़-पौधों की महत्ता का संदेश दिया। रक्षाबंधन के मौके पर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 7 फीट की राखी बनाई है।  आरटीओ स्थिति नीम के पेड़ को यह राखी बांधी गई है।

इकोफ्रेंडली है राखी

खास बात यह है कि यह इकोफ्रेंडली राखी है। इसमें सुपारी, खाने के रंग, गोंद, हल्दी व आर्गेनिक रंगों का उपयोग किया है। इसे सजाने के लिए कौड़ी व जूट आदि का उपयोग हुआ है। डॉ. शर्मा ने कहा कि इस तरह के उत्सव पेड़ों और मनुष्यों के बीच आपसी बंधन को मजबूत करते हैं। वृक्ष को राखी बांधना एक उत्सव हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में पेड़ों के प्रति लोगों जो लगाव है, हमें इस बंधन को मजबूत करने की जरूरत है।

बनाने में लगे दो दिन

राखी बनाने वालीं डॉ. सुनीता शर्मा ने बताया कि इसे बनाने में दो दिन लगे हैं। ये भारी भी है। डॉ. शर्मा  ने पर्यावरण की रक्षा के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा पर्यावरण बचाओ का संदेश देते हुए त्योहार के पवित्रता बनाए रखने की सलाह दी। कहा कि हम पेड़-पौधो की रक्षा करेंगे, पृथ्वी पर मौजूद प्रत्येक जीवधारी के जीवन की रक्षा करेंगे। पेड़-पौधो ही हमारे जीवन का आधार हैं।

Created On :   7 Aug 2017 9:31 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story