- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कृषि क्षेत्र के विकास से ही सुधरेगी...
कृषि क्षेत्र के विकास से ही सुधरेगी अर्थिक स्थिति : गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि देश में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने को प्राथमिकता दी गई है। इस कारण प्रशासन अधिक स्मार्ट, संवेदनशील और पारदर्शी हो गया है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास के बिना आर्थिक विकास के वास्तविक लक्ष्यों को हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा यही वजह है कि केंद्र सरकार कृषि विकास से जुड़ी योजनाओं पर सबसे अधिक ध्यान दे रही है।
कृषि क्षेत्र पर दिया जा रहा जोर
गड़करी ने कहा कि कृषि क्षेत्र पर सर्वाधिक जोर दिया जा रहा है। इससे क्षेत्र के विकास दर में वृद्धि होगी और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। वे केंद्र की राष्ट्रीय लोकशाही आघाड़ी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोकराज्य मासिक के ‘चार वर्षे नवनिर्माणाची’ लोकराज्य विशेषांक के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे। समारोह में महापौर नंदा जिचकार उपस्थित थीं। सूचना व जनसंपर्क विभाग ने इस विशेषांक के माध्यम से राज्य में केंद्र सरकार की विविध योजनाओं के क्रियान्वयन व प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराई है। लोकराज्य विशेषांक के अत्यंत सुंदर होने की प्रतिक्रिया केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि, इसमें विविध शासकीय योजनाओं व निर्भय योजना को बयां कर उसे देश में डिजिटल कनेक्टिविटी से बढ़ाने की कोशिश की गई है।
नए भारत की नमोमुद्रा में ये है खास
उल्लेखनीय है कि लोकराज्य विशेषांक ‘नए भारत की नमोमुद्रा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चार वर्ष में लिए गए निर्णय, उसी तरह विविध क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की गई है। गडकरी का कहना है कि, अब देश का हर कोना सड़क से जुड़ गया है। जहां पर सडकें नहीं हैं, वहां बनाई जा रही हैं। महामार्गों का कायापलट, सिंचाई विभाग के माध्यम से कृषि सिंचाई को प्राथमिकता, सरल भूजल योजना, नदी जोड़ो प्रोजेक्ट, अकाल पीड़ित जिलों के विशेष पैकेज आदि का समावेश है। केंद्र सरकार ने विशेषकर महाराष्ट्र के मंत्रियों ने जो कार्य किया है, उसका लेखा-जोखा लिया गया है। महाराष्ट्र के विविध प्रोजेक्ट को मिली गति व आधारभूत विकास की संपूर्ण जानकारी लोकराज्य विशेषांक में है।
Created On :   23 May 2018 2:13 PM IST