डेंगू पर नियंत्रण के लिए केन्द्र और राज्यों के बीच प्रभावी समन्वय जरूरी - मांडविया

Effective coordination between center and states necessary to control dengue - Mandaviya
डेंगू पर नियंत्रण के लिए केन्द्र और राज्यों के बीच प्रभावी समन्वय जरूरी - मांडविया
सलाह डेंगू पर नियंत्रण के लिए केन्द्र और राज्यों के बीच प्रभावी समन्वय जरूरी - मांडविया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने डेंगू के नियंत्रण के लिए केन्द्र और राज्यों के बीच प्रभावी समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होने कहा कि इसके लिए संयुक्त कार्य योजना तैयार की जाएगी। डॉ मांडविया ने यह बात सोमवार को डेंगू के नियंत्रण और प्रबंधन के लिए किए गए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा के लिए केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय डेंगू के अधिक संख्या में सक्रिय मामले वाले राज्यों की पहचान करेगा और डेंगू नियंत्रण एवं प्रबंधन में उनका समर्थन करने के लिए विशेषज्ञ दलों को भेजेगा। केन्द्रीय मंत्री ने केन्द्र और राज्यों के बीच प्रभावी समन्वय की जरूरत बताई। समीक्षा के दौरान मंत्री ने पाया कि कुछ अस्पताल डेंगू के मरीजों से अधिक भरे हुए हैं, जबकि अन्य अस्पतालों में बिस्तर खाली हैं। उन्होने दिल्ली के अधिकारियों से कहा कि वे डेंगू के इलाज के लिए कोविड बिस्तरों को फिर से इस्तेमाल करने की संभावना पर गौर करें।
 


 

Created On :   1 Nov 2021 9:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story