पिंक पोलिंग बूथ : महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने चुनाव आयोग का नया फार्मूला

Election commission going to use pink booth to increase awareness in women
पिंक पोलिंग बूथ : महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने चुनाव आयोग का नया फार्मूला
पिंक पोलिंग बूथ : महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने चुनाव आयोग का नया फार्मूला

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने चुनाव आयोग आयोग द्वारा नए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उनके लिए पिंक पोलिंग बूथ बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। ये पोलिंग बूथ उन ग्रामों में बनाए जाएंगे जहां महिलाओं की संख्या ज्यादा होगी।

इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि महिला मतदाताओं का वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए इस बार चुनाव आयोग नया फार्मूला अपनाने जा रहा है। जिसके तहत जिन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा होगी। उन मतदान केंद्रों में पिंक पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इन पोलिंग बूथों पर मतदान करने के लिए पहुंचे। मतदाताओं की अंतिम सूची तैयार करने के बाद चुनाव आयोग के इस नए फार्मूले पर प्रशासनिक अधिकारी काम शुरु करेंगे।

जिले में पहले से ही पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या कम है। आंकड़ों के मुताबिक एक हजार पुरुषों पर 967 महिला मतदाता होने चाहिए, लेकिन 956 ही मतदाताओं के नाम चुनिंदा क्षेत्रों में सामने आ रहा है। यहां प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विशेष अभियान चलाकर इन कमियों को पूरा करने की कोशिश चल रही है। अब महिला मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा पोलिंग बूथों में लाने के लिए पिंक पोलिंग बूथ का फार्मूला तैयार किया गया है। जिसके तहत नए आंकड़े सामने आने के बाद जिन बूथों पर महिला मतदाता ज्यादा होगी। वहां पिंक पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

जिले में 7 लाख से ज्यादा महिला मतदाता
पिछले दिनों चले अभियान के तहत जिले में सात लाख से ज्यादा महिला मतदाताएं निकलकर सामने आई थी। जिले में कुल 14 लाख 53 हजार 52 मतदाता है। जिसमें सात लाख 3 हजार 586 महिला मतदाताएं है। वहीं पुरूष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 49 हजार 436 है।अंतिम सूची तैयार करने के बाद चुनाव आयोग के इस नए फार्मूले पर प्रशासनिक अधिकारी काम शुरु करेंगे।

 

Created On :   5 Sept 2018 5:43 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story