विधानसभा चुनाव परिणाम : शिवसेना ने 2 और भाजपा-लोकभारती को एक-एक सीट

Election results : Shiv Sena 2 and BJP-Lok Bharti won 1-1 seat
विधानसभा चुनाव परिणाम : शिवसेना ने 2 और भाजपा-लोकभारती को एक-एक सीट
विधानसभा चुनाव परिणाम : शिवसेना ने 2 और भाजपा-लोकभारती को एक-एक सीट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद की चार सीटों पर हुए चुनाव में शिवसेना ने 2, भाजपा ने 1 और लोकभारती ने 1 सीट पर जीत हासिल की है। इस चुनाव में शिवसेना को सबसे अधिक फायदा हुआ। नाशिक शिक्षक सीट पर शिवसेना समर्थित उम्मीदवार किशोर दराडे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस व महाराष्ट्र शिक्षक लोकशाही आघाड़ी के समर्थित उम्मीदवार संदीप बेडसे को शिकस्त दी। किशोर ने 16886 वोट हासिल किया। जबकि बेडसे को 10970 वोट मिले हैं। किशोर ने 5916 वोटों से जीत हासिल की। शुक्रवार क चुनाव आयोग ने चुनाव परिणामों की अधिकृत घोषणा की। 

शिवसेना 2, भाजपा-लोकभारती को एक-एक सीट

विधान परिषद की मुंबई शिक्षक सीट पर लोकभारती के उम्मीदवार कपिल पाटील ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। पाटील ने शिवसेना उम्मीदवार शिवाजी शेंडगे को पराजित किया है। पाटील ने 3751 वोट हासिल किया। इसके मुकाबले शेंडगे महज 1538 वोट पा सके। पाटील ने 2213 वोटों के अंतर से शेंडगे को हराया है।  

विधान परिषद चुनाव परिणामों की अधिकृत घोषणा 

कोंकण स्नातक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार निरंजन डावखरे विजयी हुए हैं। निरंजन ने 29035 वोट हासिल किए। इस सीट पर उनके निकतम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के उम्मीदवार संजय मोरे को 23257 वोट मिले। निरंजन ने मोरे को 5778 मतों के अंतर से हराया है। मुंबई स्नातक सीट पर शिवसेना के उम्मीदवार विलास पोतनीस ने भाजपा उम्मीदवार अमित मेहता को हराया। पोतनीस को मिले 19354 वोट के मुकाबले भाजपा उम्मीदवार मेहता ने 7792 वोट हासिल किया। पोतनीस ने मेहता को 11562 वोटों से पराजित किया। 
 

Created On :   29 Jun 2018 1:53 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story