शारजाह से बांग्लादेश जा रहे विमान की आपात लैंडिंग

Emergency landing of flight going from Sharjah to Bangladesh
शारजाह से बांग्लादेश जा रहे विमान की आपात लैंडिंग
शारजाह से बांग्लादेश जा रहे विमान की आपात लैंडिंग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शारजाह से बांग्लादेश के चिटागौंग जा रहे एयर अरेबिया के विमान के इंजन में खराबी आने से रविवार शाम को नागपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की गई। विमान में 123 यात्री व 6 क्रू मेंबर सवार थे। विमान के इंजन में शाम 5 बजे के दौरान तकनीकी समस्या आई। उस वक्त विमान नागपुर एरिया के आसमान में था। पायलट ने तुरंत नागपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क कर समस्या बताई और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। नागपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वरिष्ठों से इजाजत लेने के बाद एयर अरेबिया के विमान को आपात लैंडिंग की अनुमति दी। एयर अरेबिया का विमान रविवार शाम 5.15 बजे के दौरान नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। विमान में सवार सभी 123 यात्री व 6 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। विमान की लैंडिंग होने के बाद सभी यात्रियों को एयरपोर्ट के लाउंज में ठहराया गया। एयर अरेबिया प्रबंधन की सूचना के बाद तकनीकी स्टाफ एयरपोर्ट पहुंचा और इंजन का दुरुस्ती कार्य शुरू हुआ। रात 9.45 बजे तक दुरुस्ती कार्य जारी था। एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस की टीम काम में लगी थी। 

पुलिस के जवान पहुंचे

एयर अरेबिया के विमान के आपात लैंडिंग की सूचना सोनेगांव पुलिस को मिलने के बाद एयरपोर्ट परिसर में पुलिस का बंदोबस्त लगाया गया। 

इंडिगो के दो विमान देरी से : इंडिगो के अहमदाबाद व बंगलुरु से आने वाले दो विमान रविवार को देरी से नागपुर पहुंचे। अहमदाबाद से रात 8.05 बजे आने वाला विमान 15 मिनट देरी से व बंगलुरु से रात 8.45 बजे आने वाला विमान तय समय से 17 मिनट देरी से नागपुर पहंुचा। 

दो विमान अगले आदेश तक बंद

इंडिगो के कोलकाता व बंगलुरु से नागपुर आने वाले दो विमान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। कोलकाता से रात 10 बजे के बाद नागपुर पहुंचने वाला विमान रात भर यहीं रुकने के बाद दूसरे दिन कोलकाता के लिए उड़ान भरता था। इसी तरह बंगलुरु से शाम को नागपुर पहुंचने वाला विमान उसी दिन वापस बंगलुरु जाता था।

पिछले कुछ दिनों से दोनों विमान रद्द बताए जा रहे थे। इंडिगो एयरलाइंस ने अगले आदेश तक दोनों विमानों के उड़ान नहीं भरने की जानकारी शनिवार को  एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी। कारण ऑपरेशनल बताया गया है।
 

Created On :   8 Feb 2021 11:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story