विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास पर जोर

Emphasis on skill development to make students self-reliant
विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास पर जोर
नागपुर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास पर जोर

डिजिटल डेस्क, नागपुर. केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर अभियान से जुड़ते हुए राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के कौशल विकास पर जोर देने के लिए उपक्रम शुरू किया है। विश्वविद्यालय ने कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए 30 सितंबर तक आवेदन मंगाए हैं। इस उपक्रम के तहत विद्यार्थियों को 30 से 100 घंटों का सर्टिफिकेट प्राेग्राम कराया जाएगा। जिसमें 2 से 5 क्रेडिट होंगे। ऐसे ही 301 से 450 घंटों का डिप्लोमा प्रोग्राम में 20 से 30 क्रेडिट और 601 से 1200 घंटे का एडवांस डिप्लोमा प्रोग्राम में 40 से 80 क्रेडिट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक संस्थाओं को विश्वविद्यालय में निर्धारित शुल्क भर कर मंजूरी प्राप्त की जाएगी। संस्था में उपलब्ध सुविधाओं का मुआयना करके विश्वविद्याल 5 वर्ष के लिए मंजूरी प्रदान करेगा।

Created On :   14 Sept 2022 7:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story