- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- दिल्ली जीत से उत्साहित आप...
दिल्ली जीत से उत्साहित आप महाराष्ट्र में लड़ेगी सभी नगर निकाय चुनाव

By - Bhaskar Hindi |11 Feb 2020 4:06 PM IST
दिल्ली जीत से उत्साहित आप महाराष्ट्र में लड़ेगी सभी नगर निकाय चुनाव
डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) महाराष्ट्र में आगामी सभी नगर निकायों के चुनाव लड़ेगी। मंगलवार को आप की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने कहा कि पार्टी ने मुंबई महानगर पालिका समेत राज्य में सभी नगर निकायों के चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी राज्य में दिल्ली के मॉडल पर अमल करने का प्रयास करेगी। हमंम विश्वास है कि महाराष्ट्र में उतना ही जनता का साथ, प्यार और स्नेह मिलेगा जितना कि दिल्ली में मिला है।
Created On :   11 Feb 2020 9:34 PM IST
Next Story