शादी टूटने से दुखी इंजीनियर ने खुद को लगाया जहरीला इंजेक्शन, मौत

engineer injected himself with poisonous injection, died
शादी टूटने से दुखी इंजीनियर ने खुद को लगाया जहरीला इंजेक्शन, मौत
शादी टूटने से दुखी इंजीनियर ने खुद को लगाया जहरीला इंजेक्शन, मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पत्नी को गुजारा भत्ते की रकम देने में असमर्थ एक इंजीनियर ने खुद को जहरीला इंजेक्शन लगा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रशांत की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता जल्दी ही टूट गया। कोर्ट ने पत्नी को गुजारा भत्ते देने की आदेश दिया।

मानकापुर थाने में पुलिस ने आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया गया है। मानकापुर निवासी प्रशांत रामनाथ माटे (28) पेशे से इंजीनियर था। वह पुणे में कार्यरत था। हालांकि वर्तमान में नागपुर में ही था। बताया जा रहा है की प्रशांत की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी में साथ पुणे में रहने लगा था। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही प्रशांत और उसकी पत्नी के रिश्ते में खटास आ गई। मामला थाने और पारिवारिक कोर्ट में भी जा पहुंचा। घरेलू विवाद के चलते प्रशांत और उसके परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए जाने के कारण प्रशांत टूट चुका था।

कोर्ट के चक्कर काट-काट कर वह थक चुका था। हमेशा उसे तनाव में देखा भी जा रहा था। आरोप-प्रत्यारोप के दौर से गुजर रहे प्रशांत ने घर बाहर निकलना भी कम कर दिया। इस बीच कोर्ट ने प्रशांत की पत्नी के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट ने गुजारा भत्ता (खाउटी) के तौर पर दो लाख रुपए जमा करने के निर्देश दिए थे। यह रकम प्रशांत की पत्नी को मिलने वाली थी। लेकिन प्रशांत दो लाख रुपए का इंतजाम नहीं कर पाया, जिसके चलते मंगलवार की रात करीब 12 बजे के दौरान उसने अपने ही हाथ से खुद को जहरीला इंजेक्शन लगा लिया। हालत खराब होने पर प्रशांत को अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसने दमतोड़ दिया। केस दर्ज किया गया है, जांच जारी है।

Created On :   5 Oct 2017 4:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story