मजबूरी में इंजीनियर बना लूटेरा, युवती को चलती ट्रेन से फेंका

Engineer push a woman from moving train in mumbai maharashtra
मजबूरी में इंजीनियर बना लूटेरा, युवती को चलती ट्रेन से फेंका
मजबूरी में इंजीनियर बना लूटेरा, युवती को चलती ट्रेन से फेंका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लूटपाट के बाद 19 वर्षीय युवती को चलती ट्रेन से धक्का देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक इंजीनियर है और पैसों की तंगी के चलते उसने अपराध को अंजाम दिया। वाशी जीआरपी मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम संतोष केकान है। उसने दो दिसंबर को देर रात लोकल ट्रेन से घर लौट रही ऋतुजा बोडके को अपनी लूट का शिकार बनाया था। आरोपी ने युवती पर हमला करते हुए नेरुल और जुई नगर स्टेशनों के बीच लूटपाट की थी। महिला से रुपए लूटने के बाद आरोपी ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था। जिसमें युवती बुरी तरह घायल हो गई थी।

हाथापाई में चलती ट्रेन से नीचे गिरकर बुरी तरह हुई थी जख्मी

लुटेरे से गहने बचाने की कोशिश में हुई हाथापाई में बोडके चलती ट्रेन से नीचे गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई थी। जांच में जुटी वाशी जीआरपी को आरोपी की सीसीटीवी तस्वीरें मिलीं थीं जिसके आधार पर संतोष की पहचान हुई। उसने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि पेशे से इंजीनियर और नौकरी होने के बावजूद अक्सर बीमार रहने के चलते उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।

महिला डिब्बे में अकेला देखकर की लूट

वारदात की रात वह अपने मानसरोवर इलाके में रहने वाले दोस्त से मिलने गया था। इसके बाद वापस लौटते वक्त उसने लूट का फैसला किया। इसी बीच उसने बोडके को महिला डिब्बे में अकेला देखा उसके पास जाकर लूटपाट की। इसी दौरान हाथापाई हुई और बोडके लोकल से नीचे गिर पड़ीं।

Created On :   12 Dec 2017 6:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story