हिमाचल में जीत का होगा देशव्यापी असर - राजीव शुक्ला

Enthusiasm in Congress - Victory in Himachal will have nationwide effect - Rajeev Shukla
हिमाचल में जीत का होगा देशव्यापी असर - राजीव शुक्ला
कांग्रेस में उत्साह हिमाचल में जीत का होगा देशव्यापी असर - राजीव शुक्ला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की एक सीट और तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी जताई है और कहा कि इस नतीजे का देशव्यापी असर होगा। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है।
श्री शुक्ला ने यहां ट्वीट कर कहा, “सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को यह विजय मिली है और इसका असर देशव्यापी होगा”। प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने भाजपा उम्मीदवार को हराया है। प्रतिभा सिंह पहले भी इस सीट से सांसद रह चुकी हैं। इसके साथ ही तीन विधानसभा सीटों पर भी जीत का परचम लहराकर कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा की धड़कन बढ़ा दी है। राजीव शुक्ला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव के नतीजे बताते हैं कि भाजपा की लोकप्रियता बहुत गिर गई है और प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। उन्होने कहा कि राजस्थान में दोनो उपचुनाव जीतना और कर्नाटक में पार्टी की जीत मायने रखती है।

उप्र चुनाव पर भी पड़ेगा जबर्दस्त प्रभाव 

कांग्रेस नेता शुक्ला ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों का उत्तरप्रदेश में भी जबर्दस्त प्रभाव पड़ेगा। उन्होने कहा कि उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी की सक्रियता को जिस तरह सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे साफ है कि वहां उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ रही है। 
 

Created On :   2 Nov 2021 9:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story