राज ठाकरे के जन्मदिन पर काटा गया ईवीएम वाला केक

EVM shaped Cake cut off on Raj Thackerays birthday
राज ठाकरे के जन्मदिन पर काटा गया ईवीएम वाला केक
राज ठाकरे के जन्मदिन पर काटा गया ईवीएम वाला केक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मनसे का ईवीएम को लेकर विरोध एक बार फिर से सामने आया है। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के जन्मदिन के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईवीएम की तस्वीर वाला केक काटा। शुक्रवार को राज ने जन्मदिवस के मौके पर परिवार के सदस्यों के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने दादर स्थित अपने आवास कृष्णकुंज में पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जन्मदिन की बधाई स्वीकार की। 

500 आत्महत्या ग्रस्त परिवारों की लड़कियों की मनसे कराएगी शादी 

मनसे के ठाणे जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने बताया कि राज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हमने 500 किसान आत्महत्याग्रस्त परिवार की लड़कियों के विवाह कराने का फैसला किया है। आगामी 9 नवंबर को ठाणे के गांवदेवी मैदान में विवाह समारोह का आयोजन होगा। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद विपक्ष ईवीएम पर सवाल उठा रहा है। ईवीएम को लेकर मनसे भी विपक्ष के साथ नजर आ रही है। लोकसभा चुनाव में राज ने भाजपा के खिलाफ दस रैलियां की थी। लेकिन राज की रैलियों का फायदा कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के उम्मीदवारों को नहीं हो सका था। 
 

Created On :   14 Jun 2019 3:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story