नागपुर की सरिता कौशिक को उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार 

Excellent journalism award goes to Sarita Kaushik From Nagpur
नागपुर की सरिता कौशिक को उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार 
नागपुर की सरिता कौशिक को उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मंत्रालय और विधिमंडल वार्ताहर संघ की तरफ से साल 2017 का जीवन गौरव पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार विजय वैद्य को दिया जाएगा। जबकि राज्य स्तरीय उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार से सुहास सरदेशमुख, सरिता कौशिक, संदीप आशर सम्मानित होंगे। 10 जनवरी को राज्यपाल सी विद्यासागर राव की मौजूदगी में राजभवन में शाम पांच बजे पुरस्कार वितरित किया जाएगा। 

मंत्रालय और विधिमंडल वार्ताहर संघ के पत्रकारिता पुरस्कार घोषित 

मंत्रालय और विधिमंडल वार्ताहर संघ के अध्यक्ष दिलीप सपाटे और कार्यवाह विवेक भावसार ने यह जानकारी दी। संघ के अध्यक्ष सपाटे ने बताया कि मंत्रालय और विधिमंडल वार्ताहर संघ की तरफ से पत्रकारिता क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पत्रकारों से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। साल 2017 का जीवन गौरव पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार वैद्य को दिया जाएगा।

उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार

राज्य स्तरीय उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार के लिए प्रिंट मीडिया से सुहास सरदेशमुख (लोकसत्ता, औरंगाबाद) और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सरिता कौशिक (एबीपी माझा, नागपुर) का चयन किया गया है। जबकि वार्ताहर संघ के सदस्यों में से संदीप आशर (इंडियन एक्स्प्रेस, मुंबई) को पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कारों के चयन समिति में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र गांगण, विजय सिंह, अनिकेत जोशी का शामिल थे। 

Created On :   7 Jan 2018 1:42 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story