परमबीर सिंह के खिलाफ जारी हो गया है लुक आउट नोटिस

Extortion case : Look out notice has been issued against Parambir Singh
परमबीर सिंह के खिलाफ जारी हो गया है लुक आउट नोटिस
जबरन वसूली मामला परमबीर सिंह के खिलाफ जारी हो गया है लुक आउट नोटिस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जबरन वसूली के मामले में पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह समेत 27 आरोपियों के खिलाफ ठाणे पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। ठाणे के नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज जबरन वसूली के मामले में यह लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

मामले में केतन तन्ना नाम के बिल्डर ने सिंह और दूसरे आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाकर सवा करोड़ रुपए की वसूली की गई। तन्ना की शिकायत पर ठाणे पुलिस ने 30 जुलाई को एफ़आईआर दर्ज की थी। इस मामले की जांच के लिए डीसीपी अविनाश अंबुरे की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम का भी गठन किया गया है।

लुकआउट नोटिस किसी भी आरोपी को विदेश भागने से रोकने के लिए जारी किया जाता है। मामले में डीसीपी दीपक देवराज, एसीपी निवृत्ति कदम, पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा, इंस्पेक्टर राजकुमार कोथमीरे भी आरोपी हैं। तन्ना का आरोप है कि जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच ठाणे पुलिस ने उन्हें गंभीर मामले में फ़साने की धमकी देकर सवा करोड़ रुपये वसूले थे। ऐसा ठाणे के तत्कालीन पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के इशारे पर किया गया था।

ठाणे पुलिस ने कुछ दिनों पहले लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की थी।  इसके अलावा ठाणे के कोपरी पुलिस स्टेशन में दर्ज जबरन वसूली के एक और मामले में भी सिंह और आरोपी डीसीपी पराग मानेरे के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Created On :   13 Aug 2021 5:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story