फडणवीस का वार - संजय राऊत को मिले सद्बुद्धि, पलटवार में बोले राऊत - इन्हें हुआ बुद्धि का अजीर्ण

Fadnavis attack - Sanjay Raut got good sense, Raut said in retaliation - he suffered from indigestion
फडणवीस का वार - संजय राऊत को मिले सद्बुद्धि, पलटवार में बोले राऊत - इन्हें हुआ बुद्धि का अजीर्ण
सियासी तीर फडणवीस का वार - संजय राऊत को मिले सद्बुद्धि, पलटवार में बोले राऊत - इन्हें हुआ बुद्धि का अजीर्ण

डिजिटल डेस्क, नागपुर. शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पलटवार किया। राऊत ने कहा कि फडणवीस को जाे बुद्धि का अजीर्ण हुआ है, उसमें से कुछ बुद्धि महाराष्ट्र के लोगों को मिलेगी, तो महाराष्ट्र शांत रहेगा। उन्होंने कहा कि नागपुर राज्य की उपराजधानी है। नागपुर के कई लोग मुंबई में रहने लगे हैं। इसलिए हम नागपुर में रहने आए हैं।
देश में हिंसा को कौन बढ़ावा दे रहा है सब जानते हैं

गुरुवार की शाम को तीन दिन के दौरे पर शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत  नागपुर पहुंचे। विमानतल पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने भाजपा व केंद्र सरकार पर िनशाना साधा। राज्य में हिंसा भड़काने की राजनीति को लेकर राऊत ने  कहा कि देश में कौन हिंसा भड़काने का प्रयास कर रहा है, दिल्ली में किसने हिंसा को बढ़ावा दिया सब जानते है। देश में जो कुछ चल रहा है वह ठीक नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सदबुद्धि संबंधी बयान पर राऊत ने कहा कि फडणवीस को तो बुद्धि का अजीर्ण हो गया है।

हमारे खिलाफ ईडी का इस्तेमाल

संजय राऊत ने कहा कि राजनीति मंे आमने-सामने की लड़ाई होनी चाहिए। हमारे खिलाफ ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह राजनीति ठीक नहीं है। शिवसेना के हिंदुुत्व पर संदेह नहीं किया जा सकता है। बालासाहब ठाकरे हिंदू हृदय सम्राट थे। उनके पुत्र उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री हैं। हिंदुत्व के लिए शिवसेना ने सबसे अधिक बलिदान दिया है। जो शिवसेना के हिंदुत्व पर सवाल उठाते हैं, उनकी भूमिका हास्यास्पद लगती है। चर्चा के समय शहर शिवसेना के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। बाद में राऊत ने बेसा क्षेत्र में जनसभा काे संबोधित किया। 

Created On :   22 April 2022 11:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story