नागपुर सहित 6 जिलों के पालकमंत्री बने फडणवीस

Fadnavis became the guardian minister of 6 districts including Nagpur
नागपुर सहित 6 जिलों के पालकमंत्री बने फडणवीस
दीक्षाभूमि नागपुर सहित 6 जिलों के पालकमंत्री बने फडणवीस

डिजिटल डेस्क, नागपुर.  उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर सहित 6 जिलोें के पालकमंत्री नियुक्त किए गए हैं। अन्य 3 मंत्रियों को 5 जिलों की जवाबदारी दी गई है। विदर्भ के 11 जिलों का जिम्मा 4 मंत्री संभालेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को पालकमंत्रियों की सूची घोषित की है। कदाचित विदर्भ के पहले किसी मंत्री को एक साथ 6 जिलों का पालकमंत्री पद संभालने का मौका पहली बार मिल रहा है। फडणवीस नियोजन मंत्री के नाते प्रशासनिक कार्य की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। उन्हें नागपुर के अलावा वर्धा, अमरावती, अकोला, भंडारा व गडचिरोली का पालकमंत्री नियुक्त किया गया है। वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार को चंद्रपुर व गोंदिया जिले का पालकमंत्री नियुक्त किया गया है। मंत्री संजय राठोड को यवतमाल , वाशिम व गुलाबराव पाटील को बुलढाणा का पालकमंत्री नियुक्त किया गया है। पालकमंत्री नियुक्ति का विषय आरंभ से ही चर्चा में रहा है। 

मंत्रिमंडल गठन के बाद माना जा रहा था कि विदर्भ को मंत्रिमंडल में अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा। विशेषकर निर्दलीय विधायकों को मंत्री बनाकर यहां पालकमंत्री नियुक्त कराया जाएगा, लेकिन मंत्रिमंडल में विदर्भ से अधिक प्रतिनिधि शामिल नहीं हो पाए। अब माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यहां के नए मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहली बार पालकमंत्री बने हैं। 2014 में जब वे मुख्यमंत्री बने थे, उसके पहले कभी मंत्री पद पर नहीं थे। मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल में उन्होंने पालकमंत्री पद को लेकर अपने स्तर पर नियाेजन किया था। उनके करीबी मंत्री व राज्यमंत्री को एक साथ दो जिलों का पालकमंत्री पद संभालने का मौका मिला था। 


 

Created On :   25 Sep 2022 12:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story