दिवाली बाद हो सकता है फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

Fadnavis government Cabinet expansion may be after Diwali
दिवाली बाद हो सकता है फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार
दिवाली बाद हो सकता है फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए हैं। दिवाली के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होना तय बताया जा रहा है। कांग्रेस छोड़ अलग दल बना एनडीए में शामिल होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए इसी माह मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर रविवार को अहमदाबाद जाकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से चर्चा की।

गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह इन दिनों अहमदाबाद में डेरा डाले हुए हैं। हालांकि पार्टी की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

राणे के मंत्रीपद की शपथ लेने की संभावना

महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष बनाने वाले राणे ने पार्टी बनाने के कुछ दिनों बाद भी भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। सूत्रों के अनुसार राणे को फडणवीस मंत्रिमंडल में शामिल होना तय हो चुका है। दिवाली बाद राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार में राणे के मंत्रीपद की शपथ लेने की संभावना हैं, साथ ही कुछ और नेताओं को मंत्री पद मिलने की संभावना है।

राणे को मिल सकते हैं ये विभाग

खास बात है कि भाजपा कोटे की करीब तीन सीटें अभी भी रिक्त हैं। हांलाकि राज्य मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा लंबे समय से चल रही है। सूत्रों के अनुसार राणे राजस्व या पीडब्लूडी विभाग चाहते हैं। लेकिन भाजपा उनकी राजनीतिक ताकत देख कर विभाग देगी। फिलहाल राणे के साथ कोई विधायक नहीं दिखाई दे रहा है।

Created On :   16 Oct 2017 5:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story