- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- पुलिस सेवा से रिटायर अधिकारियों को...
पुलिस सेवा से रिटायर अधिकारियों को दी गई विदाई

डिजिटल डेस्क, सतना। जिला पुलिस बल के 10 अधिकारी-कर्मचारी रविवार को रिटायर हो गए, जिनको पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एसपी आशुतोष गुप्ता ने सभी को शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि विभाग में रहते हुए आप सब ने निष्ठा के साथ सेवाएं देकर उच्च मानदंड स्थापित किए हैं। आगे के जीवन में भी इसी तरह सफल रहेंगे। इस मौके पर आरआई सत्यप्रकाश मिश्रा समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
इनकी हुई विदाई:-
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों में इंस्पेक्टर ओंकार तिवारी, सब इंस्पेक्टर भीमसेन उपाध्याय, आशाराम उपाध्याय, गजेन्द्र सिंह परिहार, सहायक उपनिरीक्षक जय सिंह बघेल, बृजेश सिंह, रामाधार, प्रधान आरक्षक रामकुमार वर्मा, बद्री विशाल और सहायक निरीक्षक जया सिंह शामिल हैं। विदाई समारोह में रिटायर होने वाले पुलिस अधिकारियों के परिजन भी उपस्थित थे।
Created On :   1 Aug 2022 6:52 PM IST