तालाब के बंधान पर मिला किसान का शव

Farmers body found on the dam of a pond in Buxwaha
तालाब के बंधान पर मिला किसान का शव
छतरपुर तालाब के बंधान पर मिला किसान का शव

डिजिटल डेस्क, बकस्वाहा। थाना अंतर्गत पाली हार में रामू पटेल पिता बेनी पटेल उम्र 30 वर्ष किशनपुरा निवासी मृत हालत में तालाब की मेड़ पर मिला। उसने घटना के कुछ देर पहले पास के खेत पर काम कर रहे किसान को सांप होने की जानकारी दी थी, जिसके  कुछ समय बाद रामू पटेल मृत हालत में किसान को मिला। परिजनों ने बताया कि रामू घर से खेत पर काम करने की बात कह कर निकला था।  बगल के खेत पर काम करने गए किसानों ने मृत होने की जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को युवक का पीएम कराया जाएगा।

 

Created On :   19 Sep 2022 11:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story