25 अगस्त को महाराष्ट्र में मनाया जाएगा किसान दिवस

Farmers Day will celebrate in maharashtra on August 25th
25 अगस्त को महाराष्ट्र में मनाया जाएगा किसान दिवस
25 अगस्त को महाराष्ट्र में मनाया जाएगा किसान दिवस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में पद्मश्री डॉ. विट्ठलराव विखे पाटील के स्मरण में 25 अगस्त को किसान दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार के कृषि विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। सरकार ने साफ किया है कि किसान दिवस मनाने के लिए कोई अतिरिक्त निधि उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। कृषि आयुक्त के अधीन आवंटित की जाने वाली निधि से कम से कम खर्च में कार्यक्रम आयोजित करना होगा।

किसान दिवस पर किसानों को ग्रामसभा व अन्य कार्यक्रम के माध्यम से तकनीकी मार्गदर्शन और सहायता दी जाएगी। कृषि सहायक, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र में उपयोग में लाई जाने वाली तकनीक के बारे में जानकारी देने के लिए किसान मेला आयोजित किया जाएगा। सरकार के अनुसार डॉ. विखे पाटील द्वारा किसानों के लिए किए गए कार्यों की याद में प्रदेश के सभी किसानों के सम्मान के रूप में नारियल पूर्णिमा के मौके पर किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। 
 

Created On :   22 Aug 2018 2:09 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story