किसान की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Farmers death, relatives accused of murder
किसान की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- पांढुर्ना के खैरीपैका का मामला, पुलिस जांच में जुटी किसान की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/पांढुर्ना। ग्राम खैरीपेका में शुक्रवार को एक किसान खेत में लहूलुहान अवस्था में पाया गया। जिसे अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शरीर पर चोटों के निशान पाए जाने पर परिजनों ने पड़ोसी खेत मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस पड़ोसी खेत मालिक की तलाश में जुटी है।  
बताया जा रहा है कि खैरीपेका निवासी 28 वर्षीय जितेन्द्र पिता दत्तू डोबले शुक्रवार को खेत में सिंचाई कर रहा था। कुछ देर बाद उसका भाई राजेन्द्र जब खेत में पहुंचा तो जितेन्द्र मेढ़ पर बेसुध पड़ा था। उसके सिर पर गंभीर चोट थी। घायल जितेन्द्र को अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि जब वह खेत में पहुंचा तो जितेन्द्र लहूलुहान अवस्था में बेसुध पड़ा था और घटनास्थल से पड़ोसी खेत मालिक गजानन डोंगरे भागता दिखाई दिया। राजेन्द्र के बयान के आधार पर पुलिस गजानन को आरोपी मान रही है। घटना के बाद से गजानन फरार है। 

Created On :   10 Dec 2021 5:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story