किसानों की मांग वन विभाग फसलों की करवाएं कटाई, चौरई सांख सर्किल में दो बाघों का डेरा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
खेतों के आसपास बाघ का डेरा किसानों की मांग वन विभाग फसलों की करवाएं कटाई, चौरई सांख सर्किल में दो बाघों का डेरा

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। महिनों की मेहनत के बाद मक्का की फसल तैयार है लेकिन खेत के आसपास बाघ की मौजूदगी ने किसानों को अपनी फसल से दूर कर दिया है। हालात यह है कि किसान अपने खेत में तैयार फसल को काटने नहीं जा रहे है। चौरई क्षेत्र के सांख सर्किल में पिछले एक पखवाड़े से लगातार दो बाघों की मौजूदगी बनी हुई है जिसके कारण किसान परेशान है और डरे सहमे किसान अपने खेत में नहीं जा रहे है। अब किसानों ने वन विभाग से फसल कटवाकर देने की मांग रख दी है।

यह है मामला : सांख के जंगलों में बीते एक पखवाड़े से 2 बाघों के अलावा एक बाघिन की मौजूदगी बनी हुई हैं। इसी क्षेत्र में बीते दिनों एक बाघ का करंट लगाकर शिकार किया गया था। अब फिर 2 बाघों की मौजूदगी से किसान परेशान हैं। किसानों ने मक्का काटने से मना कर दिया हैं।

किसानों का यह कहना

 किसानों ने बताया कि मजदूर फसल काटने से मना कर रहे हैं। किसान अशोक माहोरे ने बताया की बाघों की मौजूदगी के कारण मजदूर खेत के अंदर जाने से डर रहे हैं। हमने वन विभाग से मदद मांगी हैं की वे हमारी फसल कटवाकर दे। मक्का फसल साल भर की फसल हैं लेकिन बाघ के खौफ से किसान और मजदूर दोनों डरे हुए हैं।

इसी महीने हुआ था बाघ का शिकार

सांख सर्किल के ही हिररि गांव में इस महीने की शुरुआत में बाघ का करंट लगाकर शिकार किया गया था। जांच के बाद वन अमले ने आरोपियों को पकड़ लिया हैं लेकिन बाघ के पंजे अब तक नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में वन अमला अब सर्तक हैं। क्षेत्र में करंट लगने समेत अन्य चीजों पर नजर रखी जा रही हैं।

किसान खेतों में लगाकर रखते हैं करंट

सांख सर्किल के गांव पेंच नेशनल पार्क से लगे हुए हैं। आलम हैं की पार्क से लगे होने के कारण किसान फसलों के नुकसान से डरे हुए हैं। जिसके कारण वे खेतों में करंट लगा देते हैं। इसके चलते हर साल वन प्राणियों की मौत हो जाती हैं।

रेंजर ने लिखा पत्र,कहा बीट गार्ड होंगे जिम्मेदार

बाघ की मौत के बाद वन विभाग भी डरा हुआ हैं। रेंजर हीरालाल सनोडिया ने इस मामले के बाद विभाग के कर्मचारियों को पत्र जारी किया हैं। जिसमें उन्होंने अमले को फील्ड में रहने और शिकार ना होने के लिए अलर्ट किया हैं। इसके बाद भी लापरवाही होने पर जिम्मेदारी कर्मचारियों की होगी।

इनका कहना है

वन अमले को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के अलावा सर्तक रहने को कहा गया हैं। किसानों ने बाघों की मौजूदगी को लेकर फसल काटने में आ रही समस्या को बताया हैं। इसका निराकरण किया जाएगा।
-हीरालाल सनोडिया, रेंजर चौरई

Created On :   22 Oct 2022 2:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story