किसान कर्जमाफी की अवधि बढ़ी, तीन हजार किसानों को मिल सकेगा लाभ

Farmers loan waiver time increased, 3,000 farmers will get benefits
किसान कर्जमाफी की अवधि बढ़ी, तीन हजार किसानों को मिल सकेगा लाभ
किसान कर्जमाफी की अवधि बढ़ी, तीन हजार किसानों को मिल सकेगा लाभ

डिजिटल डेस्क,नागपुर। बदहाली से गुजर रहे किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने 1 मई तक कर्जमाफी के लिए आवेदन करने का समय दिया है। जिले के आैर तीन हजार किसानों को इसका लाभ मिल सकता है। सरकार अब तक जिले के 53600 किसानों का कर्ज (डेढ़ लाख तक) माफ कर चुकी है। डेढ़ लाख से ज्यादा कर्जवाले 9000 किसानों को कर्जमाफी के लिए पात्र मान चुकी है। इसके बावजूद जो किसान कर्जमाफी योजना से वंचित रहे, वे 1 मई तक आनलाइन फार्म भर सकते हैं। ये फार्म सीधे सरकार के पास जाएंगे आैर वहीं इसकी जांच पड़ताल होगी। ये किसान कर्जमाफी के लिए पात्र हैं या नहीं इसका निर्णय सरकार ही लेगी। 

साइट पर जाकर आवेदन अपलोड करना है
राज्य सरकार ने 1 अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2016 तक कर्ज लेनेवाले किसानों का डेढ़-डेढ़ लाख का कर्ज माफ किया है। जिन किसानों पर डेढ़ लाख तक का कर्ज बकाया है, ऐसे पात्र किसानों को किसी तरह का भुगतान नहीं करना है। सरकार इनका कर्ज भरेगी। इसी तरह जिनका कर्ज डेढ़ लाख से ज्यादा है, ऐसे पात्र किसानों का डेढ़ लाख माफ होगा। इस डेढ़ लाख का लाभ किसान को तभी मिलेगा, जब संबंधित किसान बाकी की राशि बैंक में एकमुश्त जमा करेगा। डेढ़ लाख से ज्यादा कर्जवाले 9 हजार किसान कर्जमाफी के लिए पात्र हुए हैं।

राज्य सरकार ने किसी कारण कर्जमाफी का आनलाइन नहीं कर सके या तकनीकी कारणों से कर्जमाफी से वंचित रहे किसानों को एक और मौका दिया है। ऐसे किसान 1 मई तक संबंधित साइट पर जाकर आवेदन अपलोड करेंगे। इसकी जांच पड़ताल सरकार करेगी और पात्र किसानों की सूची जिला प्रशासन को देगी। जिला प्रशासन या सहकार विभाग इन आवेदनों की जांच पड़ताल नहीं करेगी। सहकार विभाग के सूत्रों के अनुसार, सरकार की कर्जमाफी योजना में और 3 हजार किसान जुड़ सकते हैं। वर्तमान में कर्जमाफी के लिए पात्र किसानों का आंकड़ा 62600 है। यह आंकड़ा 65 हजार के पार हो सकती है। 

सरकार से मिलेगी पात्र किसानों की सूची 
जो किसान किसी कारण कर्जमाफी योजना में शामिल होने से वंचित रहे, वे 1 मई तक आनलाइन आवेदन अपलोड कर सकते हैं। इसकी जांच पड़ताल सरकार करेगी। तहसील या जिला स्तर पर आवेदन नहीं करना है। जिला प्रशासन या सहकार विभाग जांच पड़ताल में शामिल नहीं है। पात्र किसानों की सूची सीधे सरकार से प्राप्त होगी। जिले से आैर 3 हजार किसान कर्जमाफी के लिए पात्र हो सकते हैं। वर्तमान कर्जमाफी के लिए आवेदन करने का यह आखिरी मौका है। 
-सतीश भोसले, उपनिबंधक सहकार विभाग नागपुर.  

Created On :   18 April 2018 1:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story