किसानों ने दिखाए मुख्यमंत्री को काले झंड़े, 12 गिरफ्तार

Farmers show black flag to cm fadnavis, 12 arrested
किसानों ने दिखाए मुख्यमंत्री को काले झंड़े, 12 गिरफ्तार
किसानों ने दिखाए मुख्यमंत्री को काले झंड़े, 12 गिरफ्तार

 

डिजिटल डेस्क, नाशिक।  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक बयान का जिले के किसानों ने  भारी विरोध किया। किसानों के अनुसार मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने आंदोलनकर्ताओं को दलाल कहा था। जो मुख्यमंत्री के लिए अशोभनीय है। इस दौरान समृध्दि महामार्ग का विरोध करने  वाले किसानों ने मुख्यमंत्री का काले झंडे दिखाकर विरोध किया। मंगलवार को नाशिक में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आगमन होते ही समृद्धि पीड़ित किसानों ने उन्हें शहर के मुंबई-आगरा रास्ते पर जत्रा होटल के समीप काले झंड़े दिखाए। सरकार की नीति का विरोध किया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हुआ। मामले में आडगाव पुलिस ने 12 किसानों को हिरासत में लिया।  

मुख्यमंत्री के स्वागत में लगे सैकड़ों अनधिकृत होर्डिंग्स 

स्मार्ट सिटी बनने के लिए जददोजहद कर रहे महानगर पालिका प्रशासन की नाक के  नीचे शहर के विभिन्न इलाकों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के स्वागत में दर्जनों अवैध होर्डिंग्स लगाए गए।   शहर में लगाए जा रहे अनधिकृत होर्डिग से कई चौक में दुर्घटना होने की बात सामने आई थी। इस बीच किसी व्यक्ति ने जनहित में दाखिल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने नाशिक शहर के सभी अनधिकृत होर्डिग को हटाने के आदेश मनपा प्रशासन को दिए थे। इसके बाद मनपा के अतिक्रमण विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी अनधिकृत होर्डिग हटाए, लेकिन आज की स्थिति में नाशिक शहर स्मार्ट सिटी की ओर कदम बढ़ा रहा है। ऐसे में शहर में एक बार फिर अनधिकृत होर्डिग की संख्या बढ़ रही है। शहर के सभी परिसर में छोटे-बड़े "भाईÓ, खान्देश महोत्सव, हवाई सेवा का शुभारंभ, वधू-वर सम्मेलन, भागवत कथा, व्याख्यान माला, हरिनाम सप्ताह आदि के अनधिकृत होर्डिग दिखाई दे रहे है। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को नाशिक दौरे पर आए. इसकी भनक लगते ही एक सप्ताह पहले से ही स्वागत के अनधिकृत होर्डिग जगह-जगह पर लगाए गए। अनधिकृत होर्डिग पर मनपा में सत्तासीन भाजपा के ही पदाधिकारी और नगरसेवकों के फोटो है। ऐसे जनप्रतिनिधियों पर ही कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन ऐसा होगा नहीं।  शरह में अनधिकृत होर्डिग लगने के बाद भी कार्रवाई करने में मनपा प्रशासन लाचार दिखाई दिया। 

Created On :   26 Dec 2017 7:46 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story