फसल कर्ज न लेने वाले किसानों को मिलेगा क्रेडिट कार्ड

Farmers who do not take crop loans will get credit card
फसल कर्ज न लेने वाले किसानों को मिलेगा क्रेडिट कार्ड
फसल कर्ज न लेने वाले किसानों को मिलेगा क्रेडिट कार्ड

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। जिलाधीश रवींद्र ठाकरे ने कहा कि जिन किसानों पर फसल कर्ज नहीं है, ऐसे किसानों को बैंक की तरफ से किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे।  23 फरवरी तक इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। क्रेडिट कार्ड पर ही इन किसानों को बैंक 15 दिन में कर्ज दे सकेगी।  ठाकरे ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि फसल कर्ज के लिए जो दस्तावेज लगते हैं, उस दस्तावेज के आधार पर किसानों को बैंकों की तरफ से क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे। यह कार्ड पांच साल के लिए वैध रहेगा आैर शून्य फीसदी ब्याज पर  1 लाख तक का कर्ज दिया जाएगा।

3 लाख तक कर्ज लिया तो केवल 1 फीसदी ब्याज लगेगा। किसानों को आसानी से कर्ज मिल सके, इसलिए यह सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में 1 लाख 55 हजार 850 किसान पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं। इनमें से 1 लाख 4 हजार 318 किसानों ने विविध  वित्तीय संस्था व बैंकों से कर्ज लिया है।   51 हजार 532 लाभार्थी किसानों ने किसी बैंक से कर्ज नहीं लिया है। केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ फायनांशियल सर्विसेस के आदेश पर क्रेडिट कार्ड अभियान चलाया जा रहा है। 

जिन लाभार्थी किसानों ने किसी बैंक से कर्ज नहीं लिया वे इस अभियान का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा जोतिराव फुले कर्जमुक्ति योजना के तहत पात्र किसानों की सूची 21 फरवरी से हर गांव में लगाई जाएगी। जिले में 49 हजार 830 पात्र किसान है, इनमें से   48 हजार 338 किसानों की जानकारी संबंधित साइट पर डाली गई है। 474 किसानों के आधार बैंक खाते से लिंक नहीं होने की जानकारी सामने आई है। जिलाधीश ने किसानों से आधार नंबर बैंक खाते से लिंक करने का आह्वान भी किया। इस दौरान जिल्हा उपनिबंधक अनिल कडू, नाबार्ड के जिला प्रबंधक मैथीली कोवे, अग्रणी बैंक के प्रबंधक विजयसिंह बैस आदि उपस्थित थे। 

Created On :   13 Feb 2020 6:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story